फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Murdered In Sikandra Guest House Crime News

गेस्ट हाउस में महिला की गला घोंटकर हत्या, बेड पर पड़ा मिला शव, आरोपी युवक फरार

Tue, 22 Sep 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Sep 2020 12:20 AM IST
सार

  • आगरा के एक गेस्ट हाउस में सोमवार दोपहर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

विज्ञापन
Girl Murdered In Sikandra Guest House Crime News
इसी गेस्ट हाउस में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा तिराहे स्थित होटल सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट के कमरे में सोमवार सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला के साथ न्यू आगरा के बूढ़ी नगला निवासी युवक आया था। वह फरार हो गया। महिला का पति ऑटो चालक है। उसने केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट में महिला का शव पड़ा है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। होटल के कमरा नंबर 121 के बेड पर महिला पड़ी हुई थी। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। महिला की बाईंपुर निवासी प्रीति (38) के रूप में हुई। 
विज्ञापन



गला घोंटने के निशान भी थे। बेड पर बेल्ट भी पड़ी थी। इससे बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की आशंका है। बेड के पास ही पर्स रखा था। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। छानबीन में पता चला कि महिला की थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी निवासी लाखन से दोस्ती थी। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह मिला नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आईडी पर लिया था कमरा

गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने बताया कि सुबह 9:30 बजे युवक महिला के साथ आया था। उसने कुछ देर के लिए कमरा लेने के लिए कहा। उसने आईडी के रूप में आधार कार्ड दिया, जिस पर संदीप गुप्ता निवासी फुर्सतगंज, रायबरेली लिखा हुआ था। हालांकि कैमरे की रिकॉर्डिंग से पता चला कि वह लाखन है। 

तकरीबन 11:30 बजे वह चला गया। करीब 2:30 बजे सफाईकर्मी कमरे में गया तो महिला की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। इस पर मैनेजर को सूचना दी। एक घंटे बाद महिला की पहचान बाईंपुर निवासी प्रीति पत्नी लखेंद्र के रूप में हो गई।

जूता फैक्टरी में काम करती थी महिला

परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रीति के तीन बेटे हैं। इनमें एक 18 साल का है, वह इंटर कर चुका है। तीनों पढ़ाई करते हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए ही प्रीति काम करती थी। उसकी शादी को 19 साल हो गए हैं। कैलाश मोड़ स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करती थी। सुबह बेटा फैक्टरी पर छोड़कर आया था। लखेंद्र ने पत्नी की हत्या की तहरीर दी है। उसका कहना है कि पत्नी को फोन पर लाखन धमकी देता था। उसी ने हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

होटल में बीयर की केन, आपत्तिजनक सामान

सिकंदरा गेस्ट हाउस होटल की पुलिस ने तलाशी ली। इसमें एक तरफ कूड़े का ढेर लगा हुआ था। पानी की बोतलों के साथ ही बीयर की खाली कैन पड़ी थीं। बगल में खाली प्लॉट में आपत्तिजनक सामान भी पड़ा था। एक डॉलर भी पड़ा मिला। इससे आशंका है कि होटल में बीयर भी पिलाई जाती है। एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गेस्ट हाउस सीज, पंजीकरण रद्द होगा

एसपी सिटी ने बताया कि गेस्ट हाउस को सीज करा दिया गया है। सराय एक्ट में पंजीकरण रद्द कराने के लिए प्रशासन को पत्र लिखेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटलों में रात की अपेक्षा दिन में युवक और युवती आते हैं। कुछ देर बाद होटल से यह निकल जाते हैं। 

इससे क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। अकेले सिकंदरा क्षेत्र में ही 25 से अधिक होटल संचालित हो रहे हैं। कॉलोनी के अंदर भी गेस्टहाउस बना लिए गए हैं। इनकी चेकिंग होनी चाहिए। इस पर एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अय्याशी का अड्डा बने हैं सिकंदरा के कई होटल

सिकंदरा क्षेत्र के कई होटल अय्याशी का अड्डा बने हुए हैं। पुलिस कई बार छापामार कार्रवाई कर चुकी है। देह व्यापार भी पकड़ा जा चुका है। बिना आईडी के कमरा एक-एक घंटे के लिए देने के मामले सामने आ चुके हैं। होटल को छापे के बाद बंद कर दिया जाता है। इसके बाद उसी भवन में दूसरे नाम से होटल खोल लिया जाता है। सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि होटलों की चेकिंग की जाएगी।

चार साल पहले सिकंदरा स्मारक के बाहर हुई थी हत्या

चार साल पहले सिकंदरा स्मारक के बाहर किशोरी की हत्या कर दी गई थी। उसे एक युवक अपने साथ लेकर आया था। अचानक चाकू से एक के बाद एक प्रहार किए थे। पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटे बाद गिरफ्तार किया था। सिकंदरा थाने के सामने ही मोहल्ले में युवती की हत्या हो चुकी है। उसे भी एक युवक अपने कमरे पर लेकर आया था। रात में हत्या करके फरार हो गया था। दो साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed