{"_id":"5f6607312bb4346bdb704623","slug":"girl-misdeeds-by-four-young-man-after-kidnapped-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर चार युवकों ने की 'घिनौती' वारदात, आठ दिन बाद मिली पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर चार युवकों ने की 'घिनौती' वारदात, आठ दिन बाद मिली पीड़िता
Sat, 19 Sep 2020 06:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में अपहरण के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया गया। अपहरण के बाद युवती को अहमदाबाद में रखा गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
12 सितंबर को बाह क्षेत्र के एक गांव से 19 साल की युवती लापता हो गई थी। 13 सितंबर को इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सर्विलांस के जरिए युवती की लोकेशन अहमदाबाद में मिलने पर बाह पुलिस की टीम ने छापा मारा और शुक्रवार को उसे बरामद कर लिया। हालांकि अपहरण के आरोपी भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
दो युवकों को पहचानती है युवती
पुलिस के मुताबिक अगवा करने वाले चार आरोपियों में से दो को युवती पहचानती है। बदहवास हालत में मिली युवती ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन गाड़ी में डालकर अगवा किया था। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल
अपहरण से पहले दो युवकों ने चोरी छिपे घर में नहाते समय युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। आरोपी इस वीडियो को दिखाकर युवती को धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। धमकी से दहशत में आई युवती आरोपियों के चंगुल में फंस गई। इसके बाद उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।