{"_id":"588e348d4f1c1b2f3de806d5","slug":"girl-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा मिला तो छात्रा ने लगा ली फांसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में धोखा मिला तो छात्रा ने लगा ली फांसी

Updated Sun, 29 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर क्षेत्र की 12 वीं की छात्रा ने प्यार में धोखा मिलने से आहत होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें मृतका ने अपनी मौत का जिम्मेदार एक छात्र को ठहराया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेेरित करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सदर क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। उसकी दोस्ती स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र से थी। पुलिस ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध हो गए थे। छात्रा के पिता मजदूर हैं। छात्रा को 26 जनवरी को एक युवक ने बताया कि उसका प्रेमी किसी और युवती के साथ घूम रहा है। जब छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसके भाई और पिता को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ छात्रा के फोटो इंटरनेट पर डालने की कहने लगा। उसके दोस्त भी छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा शनिवार रात को अपनी 13 साल की बहन के साथ कमरे में सोई थी। रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे बहन जागी तो छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें प्रेमी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा को दिया था मोबाइल
प्रेमी ने छात्रा को मोबाइल भी दिया था। यह बात छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में भी लिखी है। बताया है कि प्रेमी ने उससे सिम तोड़ने के लिए भी बोला था।
विज्ञापन
ताकि किसी और लड़की के साथ ऐसा न हो
सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि मैं एसी लड़की हूं, जिसने अपने परिवार वालों का विश्वास तोड़ा है। मैं उनका सामना नहीं कर सकती, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। जिस लड़के के लिए मैंने यह सब किया, उसने मेरा विश्वास तोड़ा है। मैं यह सहन नहीं कर सकती। वह 26 जनवरी को किसी और लड़की के साथ घूमने गया था। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। ताकि जो मेरे साथ हुआ वह किसी और के साथ न हो। अगर, उसे फांसी नहीं हुई तो मेरी आत्मा को कभी शांति नहीं मिलेगी।