{"_id":"5cefb5f9bdec22070a1aa9e7","slug":"girl-committed-suicide-after-hurt-by-molestation-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में छेड़छाड़ से आहत युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद में छेड़छाड़ से आहत युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Thu, 30 May 2019 06:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 May 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फरिहा के एक गांव में छेडख़ानी से आहत युवती फांसी के फंदे पर झूल गई। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक सहित पांच के खिलाफ ही छेडख़ानी करने एवं आत्महत्या प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
युवती 27 मई को खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के निवासी युवक ने उससे अभद्रता एवं छेडख़ानी की थी। युवती ने विरोध करने के साथ इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। परिजनों ने भी विरोध किया था।

बताते हैं कि 29 मई को इसी बात को ही लेकर युवती एवं आरोपी युवक के कुछ विवाद हो गया था। इससे ही आहत होकर युवती ने घर में फांसी का फंदा कस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने घटना की सूचना थाना फरिहा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर ही थानाध्यक्ष फरिहा विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
इस मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर गांव के हरवीर पुत्र मुन्नेशचंद्र, महेश पुत्र वर्माजीत, मंगेश, रामरतन व राकेश पुत्रगण बिश्नूदयाल के ही खिलाफ छेडख़ानी एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन आरोपी फरार हो गए हैं।
एसओ फरिहा विनोद कुमार ने कहा कि युवती के साथ 27 मई को गांव के युवक ने अभद्रता कर दी थी। यह शिकायत उसने परिजनों से की। 29 मई को दोनों पक्षों में ही विवाद हो जाने के कारण युवती ने कदम उठाया है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।