फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangrape with woman in car

कार में महिला से गैंगरेप

Sun, 09 Aug 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Sun, 09 Aug 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
gangrape with woman in car
ककुआ में एक महिला के साथ कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकायत करने पहुंची महिला को पुलिस ने मामला कागारौल थाना क्षेत्र का बताकर भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता दूसरे दिन भी थाने पर बैठी रही लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार देरशाम अकोला चौकी क्षेत्र का है। एक महिला (35) अपने चार साल के बेटे को बुखार की दवा दिलाने अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में कार सवार युवक मिला। कार में एक महिला भी थी। उन्होंने अस्पताल तक छोड़ने की बात कही। इस पर वह बैठ गई। इसके बाद कार सवार ने फोन कर दो लोगों को बुला लिया। वे भी कार में बैठ गए। महिला का आरोप है कि कुछ दूर चलकर उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। इनकार करने पर उसके बेटे को एक युवक ने ले लिया। उसे मारने की धमकी देने पर महिला ने कोल्डड्रिंक पी ली। इसके बार वे कार को खेतों में ले गए। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया। उसे और उसके बेटे को ककुआ क्षेत्र में झाड़ियों के पास डालकर चले गए। महिला को अचेत अवस्था में देखकर राहगीरों ने चौकी पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर मामला थाना कागारौल क्षेत्र का बताकर उसे टरका दिया। वहीं, थानाध्यक्ष कागारौल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


15 दिन पहले एसएसपी से लगाई थी गुहार
महिला ने बताया कि वह गांव में ही मिड-डे मील बनाती थी। उस पर ग्राम प्रधान की गलत नजर थी। विरोध करने पर उसे विद्यालय से निकाल दिया। ससुरालियों ने भी उसका साथ नहीं दिया। तब पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed