फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangrape Case: who's true lady or police

गैंगरेप का आरोप : महिला सही या पुलिस?

Mon, 01 Jun 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
मामला 5 मई का है। एत्माद्दौला क्षेत्र की विधवा ममता (बदला नाम) और
विज्ञापन
अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ घर में थी। उसका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक दबंग युवक अपने तीन साथियों के साथ घर में घुस आया। वे बेटी को छेड़ने लगे। वह विरोध करने लगी तभी लड़की ने भागकर कमरे में बंद हो गई। युवकों ने ममता को तमंचा दिखाकर से दरवाजा खुलवाने को कहा। इनकार पर सबने उसके साथ रेप किया और बाहर से कुंडी लगाकर चले गए। उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस ने ही आकर कुंडी खोली। मां-बेटी थाने ले जाई गईं। मेडिकल कराने की तैयारी हुई। महिला सिपाही ने घर आकर उसके कपड़े रखवाए। इसी बीच पुलिस का रुख बदल गया। कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद लौटा दिया गया। ममता के मुताबिक 26 मई की शाम को वह थाने गई। तभी आरोपी भी आ गए। उसे डराया गया। उसका कहना है कि पुलिस ने भी आरोपियों का साथ दिया। फिर हस्ताक्षर कराए, कहा समझौता हो गया। तब वह शिकायत लेकर डीआईजी और एसएसपी दफ्तर गई।
इस बारे में सीओ छत्ता बीएस त्यागी का कहना है कि महिला ने मेडिकल कराने से मना कर दिया था। बाद में समझौता कर लिया। यह जीडी में भी दर्ज है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि यदि इसके बावजूद महिला कोई शिकायत करती है तो जरूर कार्रवाई होगी।

दहशत में घर छोड़ा  
ममता ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति आरोपी पहले भी उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर चुके हैं। कोई उनके आगे मुंह भी नहीं खोलता। दहशत के कारण वह घर छोड़कर रिश्तेदारी में शरण ली है। उसे डर है कि अफसरों से शिकायत करने के कारण आरोपी ‘कुछ’ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed