{"_id":"5cb03672bdec2213f52b8ffe","slug":"fraud-with-young-man-on-facebook-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'लंदन वाली' का गिफ्ट आगरा के युवक को पड़ा महंगा, चुकानी पड़ी यह कीमत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'लंदन वाली' का गिफ्ट आगरा के युवक को पड़ा महंगा, चुकानी पड़ी यह कीमत
Fri, 12 Apr 2019 12:26 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एक युवक साइबर अपराधियों ने जाल में फंसा लिया। लंदन की युवती बनकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्स एप पर चैटिंग के दौरान गिफ्ट भेजने की बात कही।
युवक के पास एक कोरियर कंपनी के नाम से कॉल किया गया। उससे गिफ्ट भेजने के नाम पर 55 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए गए। ठगी का पता चलने पर युवक ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।
छत्ता क्षेत्र निवासी युवक बीएड कर रहा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 मार्च को एक युवती के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड क्विेस्ट आई थी। प्रोफाइल में लंदन निवासी लिखा था। युवक ने फ्रेंड क्विेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग करने लगे।

ऐसे बना ठगी का शिकार
बाद में युवक का व्हाट्स एप नंबर भी ले लिया। युवती के फोटो भी आए। युवक से कहा कि वो आगरा आने वाली है। वो उसके रहने के लिए होटल करा दे। इस पर युवक ने होटलों के फोटो भेजे। युवती ने एक होटल चुन लिया।
कुछ दिन पहले युवती ने कहा कि उसने एक गिफ्ट भेजा है, जोकि कोरियर से उसके घर आएगा। युवक के पास फोन आया। फोन करने वाली युवती ने कहा कि वो कोरियर कंपनी से बोल रही है। कहा कि लंदन से एक पार्सल आया है। इसके लिए 20 हजार रुपये चुकाने होंगे। स्लिप की फोटो व्हाट्स एप पर भेज दी।
युवक उसे देखने के बाद तैयार हो गया। युवती ने एक खाता नंबर बताया। इसमें युवक ने रकम जमा कर दी। कुछ देर बार कोरियर कंपनी की युवती ने कहा कि पैकेट को स्कैन करके देखा गया था। इसमें इलेक्ट्रानिक सामान और 20 हजार पाउंड रखे हैं। इसके लिए अलग से 35 हजार रुपये चुकाने होंगे।

30 हजार जमा कराए
युवक ने किसी तरह इंतजाम करके 30 हजार रुपये जमा कर दिए। पांच हजार रुपये कोरियर आने पर जमा करने को कहा। मगर, युवती रकम आने पर ही भेजने की बात करने लगी। इस पर युवक को शक हो गया। उसे धोखाधड़ी का शक हो गया। उसने रुपये वापस करने के लिए कहा। इस पर फोन कट गया। युवक ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
शहर में कई मामले आ चुके हैं सामने
फेसबुक पर खूबसूरत युवतियों से दोस्ती कर कई लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं। शहर में पिछले दिनों बीएसएनएल अधिकारी से दोस्ती कर फोटो मंगा लिए गए थे। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया गया था। वहीं हरीपर्वत क्षेत्र के एक कारोबारी को भी इसी तरह फंसाकर परेशान किया गया था।
प्रचार के दौरान आपस में ही भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो