फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Man Gang Misdeed With Minor Girl In Aliganj Police Station Crime News

एटा: शौच गई किशोरी से शौचालय में पूर्व प्रधान सहित तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 19 Nov 2020 09:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Nov 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Four Man Gang Misdeed With Minor Girl In Aliganj Police Station Crime News
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
एटा जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों ने शौच गई किशोरी के साथ शौचालय में सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों की ओर से तहसील समाधान दिवस में मंगलवार को शिकायती पत्र दिया गया। इसके बाद मामला दर्ज हुआ है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने समाधान दिवस में दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार देरशाम बेटी और बेटा शौच के लिए गांव के बाहर बने सार्वजनिक शौचालय में गए थे। यहां गांव के पूर्व प्रधान राजीव ने अपने दो अन्य साथियों आकाश पुत्र हरीशंकर और अनिल ने बेटे को दूसरे शौचालय में बंद कर दिया और बेटी के साथ बारी-बारी से दूसरे शौचालय के अंदर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात के बाद बेटी घर पहुंची तो उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन मंगलवार की सुबह नाजुक अंगों में तेज दर्द होने पर अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


बेटी ने तीनों आरोपियों के नाम बताए तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों का कहना है कि तहसील समाधान दिवस में जिला के बड़े अधिकारियों के आने की खबर मिली तो थाना न पहुंचकर तहसील दिवस में ही प्रार्थना पत्र देना उचित समझा। तहसील में अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दुष्कर्म, मारपीट, पोक्सो एक्ट सहित एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले को गंभीरता से लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष पुलिस टीम गठित कर तलाश कराई जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म, हुई गर्भवती
कोतवाली नगर के एक मोहल्ला की किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी की मां ने मंगलवार को तहरीर देकर आसिफ, बासिफ, आरिफ पुत्रगण लल्ला अब्बासी और नन्ने सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि बेटी जब 13 वर्ष की थी तभी से बासिफ दुष्कर्म करता चला आ रहा था। बाद में शादी का भरोसा दिया गया और जब बेटी गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed