{"_id":"69e82542fb37370fa77bac5f0257d948","slug":"forensic-team-satisfied-at-police-story-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक टीम ने मानी पुलिस की कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरेंसिक टीम ने मानी पुलिस की कहानी
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 16 Jul 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा त्रिपाठी की मौत का राज
विज्ञापन
विज्ञापन
खोलने में जुटी फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम चार दिन माथापच्ची करने के बाद
पुलिस की कहानी को ही सच मान रही है। जानकारी मिली है कि फोरेंसिक टीम ने
मौत की वजह सड़क हादसा ही मानी है। इसकी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। अब
सिर्फ अधिकारी के हस्ताक्षर होना बाकी है।
फीरोजाबाद पुलिस सारा की मौत के तुरंत बाद से ही इसकी वजह सड़क हादसा बता रही है। सारा के परिवार ने इस पर सवाल उठाए। यह भी दावा किया कि साजिश के तहत उसकी हत्या करके हादसे का रूप दिया गया है। इस पर उम्मीद थी कि आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक कोई चौंकाने वाली रिपोर्ट दे सकते हैं। पांच वैज्ञानिकों की टीम मौका मुआयना करने के साथ लोगों के बयान भी लिए थे।
सूत्रों ने बताया कि साक्ष्यों का अध्ययन करने का बाद इसे सड़क हादसा माना गया है। सारा के साथ गाड़ी में उनके पति अमनमणि त्रिपाठी मौजूद थे। वे ही ड्राइविंग कर रहे थे। लेकिन हादसे में उन्हें चोट तक नहीं आई।
इसी के चलते सवाल उठे थे। लेकिन पुलिस की तरह ही फोरेंसिक टीम ने भी इसे सिर्फ इत्तफाक माना है। रिपोर्ट में कहा है कि कार को हुई क्षति, सड़क पर टायर घिसने के निशान, सारा को लगी चोट से यह हादसा लग रहा है। यह रिपोर्ट दो दिन में फीरोजाबाद पुलिस को सौंपी जा सकती है।