{"_id":"578163914f1c1b446c7fc1f8","slug":"foreign-law-against-mother-in-sit-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास के खिलाफ धरने पर बैठी विदेशी बहू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास के खिलाफ धरने पर बैठी विदेशी बहू
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 10 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
करोड़ो रुपए का आया चंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा के इंद्रपुरी में शनिवार दोपहर अपने ही घर के बाहर विदेशी बहू को धरने पर बैठा देख लोग चौंक गए। उसका पति और बेटी भी साथ थे। विदेशी बहू आते-जाते लोगों को बता रही थी कि वह अपनी सास से परेशान है। उसने सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।
बहू का नाम है ओल्गा एफिमेकोवा। वह रूस से है। 2011 में उसकी शादी इंद्रपुरी के विक्रांत सिंह चंदेल से हुई। ओल्गा का आरोप है कि सास निर्मला चंदेल उससे दहेज के रूप में 10 लाख रुपये मांग रही है। विक्रांत भी उसके आरोप को सही बता रहे हैं।
उनका कहना है कि उनकी मां ने प्रापर्टी उनकी बहन के नाम कर दी है। वह स्कूल चलाती है। ओल्गा का कहना है कि वह सास के खिलाफ आमरण अनशन करेगी। उसे धरने पर बैठा देखने के लिए आस पास से लोग आ रहे हैं। उसने पुलिस को भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
उधर, निर्मला चंदेल का कहना है कि उसकी बेटी पति से अलग रहती है, इसलिए संपत्ति उसके नाम की है। उनका आरोप है कि ओल्गा इसी तरह पहले भी उस पर दबाव बनाकर 11 लाख रुपये ले चुकी है। ओल्गा की जेठानी आरती का भी यही कहना है कि वह अपशब्द बोलती है। उसका इरादा पैसा लेकर गोवा जाने का है।