{"_id":"57d9a4fd4f1c1beb5bd491ab","slug":"forced-to-leave-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो यूपी छोड़ने हो जाएंगे मजबूर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..तो यूपी छोड़ने हो जाएंगे मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
दिवंगत कारोबारी सावन के परिवारीजनों ने एसएसपी आफिस में दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
मेरे बेटे सावन की मथुरा ले जाकर हत्या कर दी गई। एक आरोपी को हम लोगों ने ही पकड़वाया, दूसरे ने कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बावजूद पुलिस मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ रही है। अगर सात दिन के अंदर आरोपी नहीं पकड़ा जाता है तो हम यह शहर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश को भी छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। यह पीड़ा है रजनी शर्मा की। उनके बेटे सावन की हत्या डेढ़ महीने पहले कर दी गई थी। उन्होंने बुधवार को बेटियों और पति के साथ एसएसपी कार्यालय में धरना दिया।
मूलरूप से पटना, बिहार के रहने वाले सुनील शर्मा इंद्रा कालोनी, शाहगंज में रहकर जूते के स्टीकर बनाने का व्यवसाय करते हैं। उनके बेटे सावन (24) की 31 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप शीतला गली निवासी दोस्त सुमित, हक्कू, संजय सहित चार पर है। परिवारीजनों का कहना है कि सुमित को सबसे पहले पुलिस ने उनके कहने पर ही गिरफ्तार किया। इसके बाद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मुख्य आरोपी हक्कू अब तक हाथ नहीं लगा है। पुलिस दबिश तक नहीं दे रही है।
‘मेरे बेटे की अस्थियां तक नहीं मिलीं’
मां का कहना है कि बेटे की लाश को आरोपियों ने मथुरा में नाले में डाल दिया था। बाद में पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया। मगर अस्थियां आज तक नहीं मिली हैं।