फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five miscreants of Kalua gang arrested in police encounter in firozabad

फिरोजाबाद: लगातार दूसरे दिन हुई मुठभेड़, कलुआ गैंग के पांच और बदमाश गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
सार

  • थाना रामगढ़ एवं क्राइम ब्रांच की टीम को मिली सफलता, चनौरा में स्वर्णकार के यहां हुई चोरी का सामान बरामद
  • बदमाशों के पास से पांच तमंचा, दस कारतूस, दुकान के शटर तोड़ने के हथौड़ा, छैनी सहित अन्य सामान किया बरामद 

विज्ञापन
five miscreants of Kalua gang arrested in police encounter in firozabad
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के थाना रामगढ़ और क्राइम ब्रांच टीम ने सिक्सलेन बाईपास चनौरा के समीप बाईपास कट के पास हुई मुठभेड़ में कलुआ (करूआ) गैंग के पांच और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के कब्जे से पांच तमंचा, दस कारतूस, शटर को काटने के औजार के साथ चनौरा में ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि हाथरस जिले के थाना सहपऊ के गांव बाग बधिक के कलुआ (करूआ) उर्फ सतीश गैंग जिले में पिछले काफी दिनों से सक्रिय है। गैंग के दस सदस्यों को रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था। क्राइम ब्रांच के निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय, एसटीएस के हरवेंद्र मिश्रा गैंग के अन्य सदस्यों पर नजर रखे थे। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- फिरोजाबाद में डकैती डालने से पहले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात को थाना रामगढ़ के एसएचओ अनूप तिवारी को सूचना मिली थी कि गैंग से जुडे़ बदमाश सिक्सलेन बाईपास पर सक्रिय हैं और वो किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस टीम सिक्सलेन बाईपास पर पहुंची। बाईपास के कट पर चनौरा साईं रेस्टोरेंट के पास खड़े बदमाशों को टोका तो वे भागने लगे। पुलिस ने सभी को घेराबंदी करके दबोच लिया। 

ये बदमाश हुए गिरफ्तार
बदमाशों की तलाशी के दौरान पांच तमंचा, 315 बोर के आठ, 12 बोर के दो कारतूस, ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटने का हथौड़ा, दो छैनी व अन्य औजार बरामद किया। बदमाशों के कब्जे से चनौरा में दो महीने पूर्व हुई चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में जिला हाथरस थाना सहपऊ के बाग बधिक निवासी यतेंद्र पुत्र हजारी, केदार पुत्र इंदल सिंह, अंशु पुत्र मुकेश, मनोज पुत्र लोचन सिंह, अनिल पुत्र हरचरन शामिल हैं। 

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इस गैंग से जुडे़ अपराधी किराए पर वाहन लेकर निकलते थे। आधुनिक हथियारों से लैस होने के कारण वारदातों को अंजाम देते हैं। कोई विरोध करे तो हत्या करने से भी नहीं चूकते। अपराधी पातीराम अपने बेटे चरन सिंह, टीटू के अलावा बंटी, पोची, गोरखिया के ही साथ मिलकर गैंग चलाता है। दूसरा गैंग पंकज उमेश खुन्ना का है। इसमें केदार व करुआ शामिल है। पुलिस टीम इस गैंग की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed