{"_id":"6ae4fc20b944a5c4a30bdee7","slug":"elderly-woman-murdered-by-maid-following-a-robbery-accomplice-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1990290-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लूटपाट के बाद नौकरानी ने की थी वृद्धा की हत्या, साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लूटपाट के बाद नौकरानी ने की थी वृद्धा की हत्या, साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
लूटपाट के बाद नौकरानी ने की थी वृद्धा की हत्या, साथी गिरफ्तार
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर-के में बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में मृत मिलीं नीरा गुप्ता (65) की हत्या उनकी ही नौकरानी ने साथी युवक के साथ मिलकर लूटपाट के बाद की थी। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी नौकरानी की तलाश में तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
एसीपी कैंट सुजीत दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सिर पर वार करके वृद्धा की हत्या की गई थी। नीरा के भतीजे इंदिरानगर निवासी अनुभव ने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने आरोपी नगराम के अकरहतु गांव निवासी रवि प्रकाश रावत को शुक्रवार रात करीब 11 बजे बीबीएयू के पास से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ चांदी का सामान और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
इससे पहले तहरीर देकर अनुभव ने बताया था कि फूफा एचआर गुप्ता की मौत के बाद से बुआ नीरा घर में अकेली रहती थीं। मंगलवार को उनकी बहन गाजियाबाद निवासी बहन श्वेता ने बुआ को कई बार कॉल की थी। फोन रिसीव नहीं होने पर अगले दिन दोबारा कॉल की थी। बात नहीं होने पर उन्हें जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो बुआ मृत मिली थीं। श्वेता ने बताया कि घर के काम के लिए बुआ ने कुछ दिन पहले एक फर्म के जरिये नौकरानी रखी थी। भाई की सूचना पर वह जब बृहस्पतिवार को बुआ के घर गईं तो सारे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। घर की सारी चाबियां गायब थीं। बुआ के सिर पर चोटें भी थीं। जेवर और नकदी भी गायब थे। आरोप है कि नौकरानी ने पहले साथी के साथ लूट की और बुआ की हत्या कर दी।