{"_id":"5a8330b94f1c1b2d068b679f","slug":"firozabad-attempt-to-kidnapping-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः कारोबारी के अपहरण की कोशिश, ऐसे बचाई बदमाशों से जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजाबादः कारोबारी के अपहरण की कोशिश, ऐसे बचाई बदमाशों से जान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी मनीष गुप्ता अलंकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में बदमाशों ने मंगलवार रात शहर के प्रमुख निर्यातकों में शुमार कारोबारी मनीष गुप्ता अलंकार के अपहरण की कोशिश की। वह चूड़ी बाजार से स्कूटी पर जैन नगर स्थित घर लौट रहे थे।
तभी बदमाशों ने कार से ओवरटेक कर रोका और उन्हें खींचने लगे। मनीष वहां से चीखते हुए तिराहे की तरफ भागे तो बदमाश फरार हो गए। पुलिस अफसरों ने मौके पर जाकर जांच शुरू की।
जैन नगर में रहने वाले 42 वर्षीय मनीष गुप्ता अलंकार पुत्र श्याम सुंदर गुप्ता कांच उत्पादों के प्रमुख निर्यातक हैं। वह मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे चूड़ी बाजार गली गोहरान से स्कूटी पर घर लौट रहे थे।

मनीष हाईवे की सर्विस रोज पर निजी ट्रामा सेंटर के निकट पहुंचे तभी एक कार ओवरटेक कर उनके सामने आकर रुकी। कार से तीन युवक उतरे। ड्राइवर कार स्टार्ट किए रहा।
बदमाशों ने मनीष को स्कूटी से कार की तरफ खींचने की कोशिश की तो वह धक्का मारकर चीखते हुए हाईवे पर सुभाष तिराहे की तरफ भागे।
बचाओ-बचाओ की चीख-पुकार करते हुए वह सुभाष तिराहे पर पहुंचे और वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अपहरण की कोशिश की जानकारी दी। इसके बाद थाना उत्तर पुलिस को बताया गया। पुलिस वहां पहुंची और मनीष को मौके पर ले गई।

बदमाश कार में भाग चुके थे
घटनास्थल पर मनीष की स्कूटी पड़ी थी। इस बीच मनीष के परिजन भी वहां आ गए। पुलिस ने मनीष से घटना के बारे में बात की। फिर परिवार के लोग उन्हें घर ले गए।
खबर पाकर तमाम व्यापारी भी मनीष के घर पहुंचे। कारोबारी के अपहरण की कोशिश की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अफसरों ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली।
देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। अपहर्ताओं के चंगुल में आने से बचे मनीष माथुर वैश्य इंटरनेशनल के पूर्व गर्वनर भी हैं।