फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing during ramlila sighting in etah

रामलीला देखने आए दर्शकों में हुई 'महाभारत', ये थी वजह

Wed, 10 Jan 2018 07:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Wed, 10 Jan 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
firing during ramlila sighting in etah
demo pic
यूपी के एटा जिले में रामलीला देखने के लिए आगे बैठने को लेकर हुई मारपीट के बाद दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। वहीं लाठी डंडा चलने से पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव बदरिया में रामलीला का आयोजन चल रहा है। मंगलवार शाम को रामलीला का मंचन हो रहा था। उसी समय गांव के ही विक्रम पुत्र बाबूराम और प्रवीन पुत्र कुंवरपाल के बीच आगे बैठने को लेकर विवाद होने गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


मामला यहीं तक ही नहीं थमा दोनों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गोली लगने से विक्रम और प्रवीन घायल हो गया। जबकि हरनरायन, सत्यवीर, गिरीश, पंकज और नंदन को लाठी-डंडे चलने की वजह से चोट आई। सभी घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। दूसरी तरफ पुलिस की मानें तो गांव में हो रहे आयोजन की थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed