{"_id":"5a66c7094f1c1b90268b5e6c","slug":"firing-between-robbers-and-police-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में फिर हुई मुठभेड़, 1 बदमाश और कोतवाल को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में फिर हुई मुठभेड़, 1 बदमाश और कोतवाल को लगी गोली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में सुनरख रोड पर सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी है। वृंदावन के इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार बदमाश 20 हजार का इनामी है। उसके दो साथी फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश मनोज उर्फ अनिल निवासी जैंत वृंदावन ने दो जनवरी को खुशबू रेस्टोरेंट के पास देवेंद्र कपिला निवासी जालंधर पंजाब और 22 जनवरी को राजराजेश्वरी पीठ बांकेबिहारी गोशाला स्वामी चितपूर्णानंद निवासी छटीकरा और इसी दिन उपवन भारती बेंक्वट हाल छटीकरा रिटायर्ड जनरल कर्नल शरद भार्गव से लूटपाट की वारदात की थी।

Trending Videos
घायल कोतवाली इंचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, बिना नंबर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल और करीब 10000 रुपये बरामद किए हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश और इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि बदमाश एक सराफ से लूट की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाश पर वृंदावन कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी भोला निवासी शेरगढ़ और पप्पू फरार हो गए। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।