फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing between robbers and police in mathura

मथुरा में फिर हुई मुठभेड़, 1 बदमाश और कोतवाल को लगी गोली

Tue, 23 Jan 2018 08:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 23 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
firing between robbers and police in mathura
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में सुनरख रोड पर सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी है। वृंदावन के इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार बदमाश 20 हजार का इनामी है। उसके दो साथी फरार हो गए। 

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश मनोज उर्फ अनिल निवासी जैंत वृंदावन ने दो जनवरी को खुशबू रेस्टोरेंट के पास देवेंद्र कपिला निवासी जालंधर पंजाब और 22 जनवरी को राजराजेश्वरी पीठ बांकेबिहारी गोशाला स्वामी चितपूर्णानंद निवासी छटीकरा और इसी दिन उपवन भारती बेंक्वट हाल छटीकरा रिटायर्ड जनरल कर्नल शरद भार्गव से लूटपाट की वारदात की थी। 
विज्ञापन

firing between robbers and police in mathura
घायल कोतवाली इंचार्ज - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, बिना नंबर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल और करीब 10000 रुपये बरामद किए हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश और इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि बदमाश एक सराफ से लूट की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाश पर वृंदावन कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी भोला निवासी शेरगढ़ और पप्पू फरार हो गए। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed