{"_id":"5c86835abdec22143b6efebf","slug":"firing-at-agra-college-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा कॉलेज मैदान में युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, क्रिकेट खेल रहे लड़कों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा कॉलेज मैदान में युवकों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, क्रिकेट खेल रहे लड़कों को पीटा
Mon, 11 Mar 2019 09:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कॉलेज मैदान में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। युवकों के एक गुट ने क्रिकेट मैच की तैयारी करने आए युवकों को पहले पीटा। बाद में तीन फायर किए। इससे दहशत फैल गई। उन्होंने भागकर जान बचाई। लोगों के आने पर आरोपी युवक भाग गए।
सराय ख्वाजा के मुल्ला की प्याऊ निवासी मुकेश राजपूत ने बताया कि मंगलवार को कॉलेज मैदान में उनकी टीम का मैच है। इसकी तैयारी के संबंध में मैदान पर आए थे। वह कार से घर जा रहे थे। मैदान में खड़े होकर नवनीत यादव (कुरावली, मैनपुरी), मोनू चौधरी (गोकुलपुरा) सहित चार युवक और दो छात्राएं बात कर रहे थे।
मुकेश उन्हें देखने लगा। आरोप है कि नवनीत सहित अन्य ने रोक लिया। उन्हें देखने पर टोका और गालीगलौज के बाद मारपीट की। कार के शीशे तोड़ दिए। नवनीत ने फायरिंग कर दी। तीन गोली चलाईं। सभी ने भागकर जान बचाई। आसपास के लोगों के आने पर युवक भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ हरीपर्वत गोपाल चौधरी और इंस्पेक्टर हरीपर्वत आ गए। थाना हरीपर्वत में नवनीत यादव सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक खोखा बरामद किया गया। नवनीत यादव आगरा कालेज में पूर्व में भी फायरिंग कर चुका है। लोहामंडी थाना में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे जेल भेजा था।