फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in vilage bhopur

गांव भोपुर में भूसे की बुर्जी  और बिटोरों में लगी आग 

Fri, 06 May 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 06 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
fire in vilage bhopur
घरों में आग फैलने की आशंका पर खाली हुआ गांव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 राजस्थान सीमा के निकट के गांव भोपुर में गुरुवार रात को गोत बिटोरे (कंडे रखने का स्थान) और भूसे की बुर्जियों में आग लग गई। आग से गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। तेज अंधड़ होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। देर रात तक फायरब्रिगेड की दो दमकलें आग बुझाने में लगी हुआ थीं। 
विज्ञापन

ग्राम भोपुर में रात तकरीबन 8:30 बजे पहाड़ी की ओर लगे गोत बिटोरों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भूसे की कई बुर्जियों और बिटोरों में पहुंच गई। एक घर तक आग पहुंचने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह घर में फंसे परिवारीजनों को बाहर निकाला। आग की लपटें कई और घरों की ओर आने लगीं। इससे दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। बाल्टी लेकर पानी डाला। मगर, उससे कोई फायदा नहीं हुआ। तकरीबन एक घंटे बाद एक दमकल पहुंची, लेकिन कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। इससे आग और फैल गई। सूचना पर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम दो टैंकर लेकर मौके पर पहुंच गए। रात तकरीबन 11 बजे दो और दमकलें पहुंची। देर रात आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। अग्निकांड मेें पद्म सिंह, सोनू, रामवीर, छिददू, चंद्रभान, शिव सिंह सहित अन्य ग्रामीणों की भूसे की बुर्जी और बिटोरे जल गए। एफएसओ ताजनगरी एसके राय का कहना है कि आग बुझाने में चार दमकल लगी हैं। वहीं एक दमकल भरतपुर की लगी है। रात तकरीबन 12 बजे तक काफी हद तक आग को काबू कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed