फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR ON forest officer

वन दरोगा समेत पांच कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Sat, 22 Aug 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 22 Aug 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
FIR ON forest officer
कीठम बर्ड सेंक्च्युरी स्थित झील में मछली पकड़ने गए रेलवे कालोनी के गोविंद का शुक्रवार को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। उसके भाई ने वन विभाग के दरोगा समेत पांच वन्य कर्मचारियों के खिलाफ हत्या और सुबूत नष्ट करने का मुकदमा थाना सिकंदरा में दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। कीठम में शुक्रवार को कोई वन्य कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। पुलिस लापता गोविंद की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बता दें, आगरा कैंट स्थित रेलवे कालोनी निवासी गोविंद धीमर अपने चचेरे भाई गंगाराम के साथ 19 अगस्त की शाम को मछली पकड़ने कीठम झील गए थे। गोविंद के भाई भारत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मछली पकड़ने के दौरान वन विभाग के दरोगा अमित कुमार, नंदराम, पंचम सिंह, शिवराज और ओमकार नाव लेकर आए। उन्होंने आते ही गोविंद पर फायर कर दिया। गोली लगने के बाद वन विभाग के कर्मचारी गोविंद को अपनी नाव में लेकर चले गए। गंगाराम जान बचाकर भाग आया। घरवालों का आरोप है कि कीठम के जंगल और झील में तलाश करने के बाद भी गोविंद का पता नहीं चला है। उन्हें आशंका है कि इन्हीं लोगों ने गोविंद की हत्या करके शव को छुपा दिया है। इंस्पेक्टर सिकंदरा हरिमोहन सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


बर्ड सेंक्च्युरी में नहीं पहुंचे वन्य कर्मी
गोविंद के लापता होने की घटना के बाद शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारी बर्ड सेंक्च्युरी नहीं पहुंचे। कई पर्यटक भी लौट गए। उन्हें बैरियर पर भी कोई वन कर्मचारी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed