{"_id":"5907633f4f1c1bcb3a4424df","slug":"father-reaches-to-cm-yogi-for-finding-his-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों के कब्जे में दलित छात्रा, पिता ने लगाई सीएम योगी से गुहार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों के कब्जे में दलित छात्रा, पिता ने लगाई सीएम योगी से गुहार
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 01 May 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 वर्षीय बेटी की बरामदगी में मथुरा पुलिस असफल हो गई। मां और पिता ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से गुहार लगाई है। 10 वीं कक्षा की दलित छात्रा का 16 अप्रैल को दबंग पिता-पुत्र अपहरण कर ले गए थे। 10 दिन बीतने के बाद भी आरोपी दबंग पिता-पुत्र की पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी परिवार वालों ने प्रकाश नगर में रहने वाले हाकिम और उनके बेटे रामवीर पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। छात्रा के मां और पिता पांच दिन तक दर-दर भटकते रहे। तब जाकर 22 अप्रैल को कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ छात्रा को भगाकर ले जाने का मुकद्दमा पंजीकृत हो सका।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मां और पिता ने मुख्यमंत्री को लिखा है कि कोतवाली पुलिस 10 दिन बीतने के बाद भी बेटी को बरामद नहीं करा पाई है। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दलित छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।