Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father killed four month old son in agra

पिता ने अबोध बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला, मां की गोद में खेल रहा था मासूम

Sun, 14 Apr 2019 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
father killed four month old son in agra
मासूम की मौत के बाद नहीं थम रहे मां के आंसू - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना ताजगंज के गांव दिगनेर में एक निर्दयी पिता ने चार माह के मासूम बेटे को जमीन पर पटक कर मार डाला। इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


गांव दिगनेर निवासी शिवानी की शादी एक साल पहले मलपुरा के जारुआ कटरा निवासी सुनील से हुई थी। सुनील मजदूरी करता है। 10 अप्रैल को शिवानी के भाई की मौत हो गई थी। इस पर शिवानी अपने गांव आई थी। उसके साथ चार महीने का बेटा अनमोल भी था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुनील ने शिवानी से घर चलने के लिए कहा, लेकिन शिवानी ने तेरहवीं होने के बाद ही ले जाने की बात कही। शनिवार को सुनील ने फिर से उससे चलने के लिए कहा। मगर, शिवानी ने जाने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मां की गोद से छीनकर जमीन पर पटका मासूम

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाम को शिवानी को सुनील जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा। शिवानी की गोद में बेटा अनमोल भी था। सुनील ने उसे छीन लिया। इसके बाद जमीन पर पटक दिया। बच्चे की हालत बिगड़ गई। अन्य परिजनों के आने पर सुनील भाग निकला। 

परिजन बच्चे को निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि पिता पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले में बच्चे के मामा सनी ने गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मां के नहीं रुक रहे आंसू

अबोध बेटे की मौत के बाद मां शिवानी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उसका अनमोल पहला बेटा था। उसका कहना था पति से घर आने को लेकर झगड़ा हुआ। उसे क्या पता था कि वो ऐसी हरकत कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed