फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fashion designing student missing

डीईआई की फैशन डिजाइनिंग की छात्रा लापता

Sat, 10 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
fashion designing student missing
Missing
घर से कोचिंग जाने के लिए निकली दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट (डीईआई) की फैशन डिजाइनिंग की छात्रा लापता हो गई। घरवालों को उसका स्कूटर थाना न्यू आगरा के बराबर से ढाबे के बाहर खड़ा मिला। परिवारीजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


दयालबाग क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय छात्रा फैशन डिजाइनिंग में पोस्ट ग्रेजुएट कर रही है। वह हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक कोचिंग में टीईटी की तैयारी भी कर रही थी। गुरुवार सुबह घर से निकली। इसके बाद नहीं लौटी। मोबाइल भी स्विच हो गया। परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


रात तकरीबन 11 बजे भाई ने थाना न्यू आगरा में उसके लापता होने की जानकारी दी। शुक्रवार दोपहर में छात्रा का स्कूटर ढाबा के बाहर मिला। पुलिस ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए तो पता चला कि छात्रा खुद ही स्कूटर को खड़ा कर रही है। वह अकेली भी है। उसने मोबाइल डिकी में रखा छोड़ दिया। इसके बाद भगवान टाकीज की ओर चली जाती है। एसओ ने बताया कि छात्रा के मोबाइल में सभी नंबर डिलीट हैं। उसने किससे बात की, इसके लिए सर्विलांस सेल की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed