{"_id":"5856da2b4f1c1ba960c06359","slug":"farzi-cid","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सीआईडी अफसर बनकर एक लाख ले उड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सीआईडी अफसर बनकर एक लाख ले उड़े
फर्जी सीआईडी अफसर बनकर एक लाख ले उड़े
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो हजार रुपये का नकली नोट
कोतवाली क्षेत्र में फव्वारा बाजार में फर्जी सीआईडी अफसर बनकर तीन शातिर युवक बर्तन कारोबारी के नौकर से एक लाख रुपये ले उड़े। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में युवकों की हरकत कैद हो गई है। उनके चेहरे भी आ गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। कारोबारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रेम आनंद कुंज, कमला नगर, न्यू आगरा निवासी दीपक अग्रवाल की आजाद गली, किनारी बाजार में अग्रवाल बर्तन भंडार के नाम से दुकान है। दीपक के साले विपिन जैन की फव्वारा चौराहा पर जैन ऑर्नामेंट के नाम से शाप है। विपिन ने 16 दिसंबर को दीपक से एक लाख रुपये उधार मांगे। इस पर दीपक ने अपने नौकर अशोक कुमार निवासी लाल दरवाजा, मोती कटरा को दो हजार के 50 नोट देकर साले के पास भेज दिया। चौबेजी का फाटक पर पहुंचने पर अशोक को दो युवक मिले, उन्होंनेे खुद को सीआईडी अफसर बताया। युवकों ने कहा कि तुम्हारी तलाशी हमारे अधिकारी लेंगे। युवकों ने पास ही खड़े युवक को अपना अधिकारी बताया। इस पर वो अशोक कुमार को चौराहा से 50 मीटर दूर ले गए। वह रुपयों के बारे मेें पूछने लगे। अशोक ने जेेब से निकालकर उन्हें एक लाख रुपये दिखाए। इस पर अधिकारी ने रुपये चेक करने के बाद वापस नौकर के हाथ में लगे थैले में रखने का नाटक किया। इसके बाद जाने दिया। अशोक ने समझा कि रुपये थैले में हैं। विपिन की दुकान पर पहुंचने पर अशोक ने थैला चेक किया तो उसमें रुपये नहीं निकले। इसके बाद अशोक को जानकारी दी। व्यवसायी ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कीं। इसमें तीन युवक दिख रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ कोतवाली राजेश कुमार द्विवेदी का कहना है कि तीन युवकों के फुटेज मिल गए हैं। उनकी उम्र 35 से 40 साल है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बाजार में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
फव्वारा बाजार में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें कई कैमरों का कंट्रोल थाने के अंदर भी है। इसके अलावा सदा कपड़ों में पुलिस तैनात रहती है।