{"_id":"574df8574f1c1bf551109f02","slug":"farmers-killed-looted-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या कर रिवाल्वर लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की हत्या कर रिवाल्वर लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
मलपुरा के गांव कबूलपुर में वारदात, सिर और आंख में मिले चोट के निशान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कबूलपुर में मंगलवार को स्कूल संचालक के किसान भाई की हत्या कर बदमाश लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ले गए। वह खेत में बने मंदिर में सो रहे थे। उसके सिर और आंख में चोट के निशान थे। नाक से भी खून बह रहा था। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
ग्वालियर हाईवे स्थित कबूलपुर निवासी हरिकिशन का गांव में ही केदारनाथ इंटर कालेज है। हरिकिशन के भाई राजेंद्र प्रसाद शर्मा (62) पुत्र केदारनाथ अपने खेत पर सोते थे। वह अपने पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी रखते थे। सोमवार रात खेत पर बने आश्रम में सोने चले गए। मंगलवार सुबह पांच बजे उनका बेटा धर्मवीर चाय लेकर पहुंचा तो पिता नहीं दिखाई दिए। थोड़ी दूर जाकर देखा तो आश्रम के पीछे झाड़ियों में चारपाई पड़ी थी। उस पर राजेंद्र के हाथ-पैर बंधे हुए थे। सिर पर चोट के निशान थे। धर्मवीर ने सूचना परिवार वालों को दी। उनकी रिवाल्वर नहीं मिली। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। मौके पर एसपीआरए बबीता साहू और सीओ एसके शर्मा पहुंच गए। उन्होंने खुलासा जल्द करने का आश्वासन दिया। धर्मवीर ने बताया कि उनका आश्रम की जमीन को लेकर वाद कोर्ट में सालों चला था। उन्होंने हाईकोर्ट से यह वाद जीत लिया था।
तीन साल पहले छीनी थी रिवाल्वर
अछनेरा में तीन साल पहले कुछ लोगों ने बाइक से घर आते वक्त राजेंद्र को दबोच लिया था। उनसे रिवाल्वर छीन ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कराया। साल भर पहले दो आरोपी पकड़े गए। उनसे रिवाल्वर बरामद की थी।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया पारिवारिक और जमीन संबंधी कोई रंजिश नहीं है। आशंका है कि रिवाल्वर लूटने के वास्ते हत्या की गई है।
- एसके शर्मा, सीओ अछनेरा