{"_id":"59c62a1c4f1c1b0d6c8b4f54","slug":"farmer-in-agra-done-suicide-after-murder-of-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला किसान का शव और चारपाई पर पत्नी की लाश, छोटा बेटा बोला ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला किसान का शव और चारपाई पर पत्नी की लाश, छोटा बेटा बोला ये
टीम डिजिटल/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
Updated Sat, 23 Sep 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद, आगरा में डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नीवरीं में शुक्रवार रात किसान और उसकी पत्नी का शव घर में मिला। किसान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में अलग रहता था। परिवार के अन्य लोग अहमदाबाद रहते हैं। मृतक दंपति के छोटे बेटे ने दोनों में रात झगड़ा होने की बात कही। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
बताया गया है कि गांव नीवरीं निवासी बचन सिंह (30) पुत्र कप्तान सिंह गांव में खेतीबाड़ी करता था। उसका भाई नीरज अहमदाबाद में नौकरी करता है। बचन सिंह के माता-पिता भी अहमदाबाद में ही रहते हैं। गांव के लोगों के अनुसार शुक्रवार रात को बचन सिंह रात में करीब 10 बजे अपने घर में था।
रात में करीब 11 बजे उसने अपने बड़े लड़के मयंक (7) को छह माह की बेटी शगुन के साथ पास में ही टीवी देखने भेज दिया। घर में बचन सिंह का दूसरा लड़का विमल (3) रह गया। सुबह बचन सिंह के चाचा रामबाबू का लड़का रवि जब बचन सिंह को जगाने आया तो काफी देर के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।

पर्दा हटाया तो दिखा ये
महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
जब रवि ने जंगले का पर्दा हटाकर अंदर देखा तो वह सन्न रह गया। बचन सिंह का शव छत पर लगे पंखे से कुंदे से लटक रहा था। उसकी पत्नी रेखा (28) चारपाई पर मृत पड़ी थी। रवि ने शोर मचाकर अन्य गांववालों को बुलाया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची डौकी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों ही शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। घटना की जानकारी पर एसपीआरए पूर्वी नित्यानंद राय, इंस्पेक्टर डौकी तेजबहादुर सिंह पहुंच गए थे।

छोटे बेटे ने बताया बस ये
पुलिस ने जब बचन सिंह के छोटे बेटे विमल से पूछताछ की तो उसने रात में मम्मी-पापा के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी दी। इसके बाद वह कुछ नहीं बता सका। खबर लिखे जाने तक थाना डौकी में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।