{"_id":"58ee7cc54f1c1b9d36cf7eea","slug":"fansi23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हिरासत में रखने से क्षुब्ध छात्र ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हिरासत में रखने से क्षुब्ध छात्र ने लगाई फांसी

Updated Thu, 13 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगदीशपुरा के खतैना में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने बताया कि पड़ोसी महिला की शिकायत पर पुलिस ने छात्र और उसके पिता को चार घंटे तक अवैध हिरासत में रखा। इससे क्षुब्ध होकर ही उसने आत्महत्या की है।
खतैना, थाना जगदीशपुरा निवासी प्रेम सिंह अपाहिज हैं। उनका बेटा अंकित चौहान (17) दसवीं कक्षा का छात्र था। प्रेम सिंह के घर में कुछ महीने पहले सायना पत्नी गुड्डू किराये पर रहती थी। अब वह बस्ती में दूसरे मकान में रहती है। मंगलवार शाम को अंकित की सायना के भाई रशीद उर्फ वशीर से रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई। सायना ने थाने में तहरीर दी तो अंकित और उसके पिता भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को बैठा लिया। अंकित के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज कर ली। चार घंटे बाद समझौता होने पर उन्हें छोड़ा। बुधवार को अंकित ने फांसी लगा दी। उसे इमरजेंसी ले गए। वहां हंगामा किया। एमजी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझाबुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा का कहना है कि सायना, उसके भाई सलमान और फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।