{"_id":"5a5e248f4f1c1ba0268b4bf7","slug":"fairing-between-police-and-criminals-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को गोली लगी, दरोगा भी घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को गोली लगी, दरोगा भी घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब छह बजे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए एक बदमाश को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा फरार हो गया है।
पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार पूर्व प्रधान सरमन सिंह की हत्या में शामिल रहा है। मुठभेड़ के दौरान हाथ में गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हो गए।
छाता कोतवाली के गांव गौंहारी निवासी पूर्व प्रधान चौधरी सरमन सिंह की 13 जनवरी की देर शाम दौताना फार्म हाउस से घर लौटते वक्त हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तभी से पुलिस की पांच टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं।

छाता-शेरगढ़ मार्ग पर गांव बहरावली के समीप बाइक सवार हत्यारोपियों से सामना हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। दो बदमाशों को गोली लगी है, वहीं दरोगा धीरज गौतम हाथ में गोली लगने से घायल हो गए।
एक बदमाश तो भाग गया जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ चंद्रधर गौड़ और इंस्पेक्टर छाता प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अशोक पुत्र अभय शेरगढ़ के गांव रान्हेरा का रहने वाला है।
जबकि उसका फरार साथी मनोज गांव गौंहारी का है। गोली लगने से घायल अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसके टांग में गोली लगी है।

पेशेवर अपराधी है रान्हेरा का अशोक
सीओ छाता चंद्रधर गौड़ ने बताया कि शेरगढ़ रोड पर हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश शेरगढ़ के गांव रान्हेरा निवासी अशोक पुत्र अभय सिंह है। उसके कब्जे से पल्सर बाइक और पोनियां व कारतूस बरामद हुए हैं।
बताया कि सरमन प्रधान की हत्या में अशोक फरार बताया जा रहा है। अशोक पेशेवर अपराधी है। अशोक पर पशु चोरी, लूट और अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वह कई बार जेल जा चुका है। वह दो साल पूर्व जेल में मिलाई के दौरान हरी मिर्च में मादक पदार्थ ले जाते हुए चेकिंग में पकड़ा गया था। फरार अपराधी के बारे में पुलिस अशोक से पूछताछ कर रही है।