फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Factory making fake ghee seized

नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Fri, 14 Oct 2016 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
Factory making fake ghee seized
- श्री बिहारी जी फूड के यहां 8.25 क्विंटल मैटेरियल सीज किया, सैंपल लिए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाजार का देशी घी जरा संभल कर खाइए, यह आपको बीमार कर सकता है। बाजारों में बड़े पैमाने पर नकली घी की आपूर्ति की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने गुरुवार को फाउंड्रीनगर क्षेत्र में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। 8.25 क्विंटल मिलावटी सामग्री और तैयार घी सीज किया। 
विज्ञापन


 गोपनीय सूचना पर एफएसडीए की टीम फाउंड्रीनगर के गोकुल नगर स्थित श्री बिहारी जी फूड इंडस्ट्रीज के यहां छापा मारा। यहां घी तैयार किया जा रहा था। खास बात यह मिली कि बस उत्पाद का नाम घी था, उसमें घी की मात्रा बिल्कुल भी नहीं थी। मिलावटी भी नहीं, नकली घी बाजार में भेजा रहा है। अभिहीत अधिकारी विनीत कुमार के मुताबिक फैक्ट्री में वनस्पति, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और एसेंस मिलाकर घी तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री के संचालक लंगड़े की चौकी निवासी अनिल अग्रवाल हैं। 
विज्ञापन


एफएसडीए ने मौके से बरामद चार क्विंटल वनस्पति, तीन हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, एक कुंटल 525 किलोग्राम तैयार नकली घी को सीज किया। इसके अलावा घी, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, एसेंस के सैंपल लिए। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। छापा मारने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र यादव, स्वशंख, विवेक मौर्य शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अखाद्य तेल और घी का बड़ा कारोबार
जिले में अखाद्य तेल और घी का बड़ा कारोबार चल रहा है। एफएसडीए के अभियान में लगातार मामले पकड़े जा रहे हैं। चार अक्तूबर को जीवनी मंडी धर्मकांटा के सामने स्थित कृष्णा ऑयल ट्रेडर्स के यहां आठ टन कलर्ड ऑयल (अखाद्य तेल) पकड़ा गया था। फर्म को सीज कर दिया और तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। इसके अलावा अन्य कई फर्मों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed