फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   facebook post in favor of pakistan created tension in agra

फेसबुक वॉल पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिख कराया बवाल, अब मांग रहा माफी

Thu, 22 Jun 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 22 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
facebook post in favor of pakistan created tension in agra
facebook crime
हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने गुरुवार को लोहामंडी के एक  युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें आरोप है कि उसने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान की जीत के बाद फेसबुक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा पोस्ट किया। उसने भारत माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है। उसका कहना है कि उसने नारा पोस्ट नहीं किया बल्कि गलती से किसी और का कमेंट उससे शेयर हो गया था।
विज्ञापन


लोहामंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को दे दी है। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री अरविंद राणा की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें आरोप है कि युवक लोहामंडी के सिर की मंडी का रहने वाला है। मोबाइल रिपेयर का काम करता है। वह पहले भी भारत माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है। इसके अलावा उसने गाय पर भी गलत टिप्पणी की है।
विज्ञापन


उसने वी लव पाकिस्तान और वी लव पाकिस्तान टीम भी पोस्ट किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित चौधरी, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, विभाग संयोजक राजू बाबू सिंह, विवेक शुक्ला, राजेश वर्मा, मनोज चौहान भी मौजूद रहे। पुलिस ने इस तहरीर पर युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की इस पोस्ट पर लोगों ने जवाब भी खूब दिए हैं। एक ने लिखा है, पाकिस्तान मुर्दाबाद था, मुर्दाबाद है, मुर्दाबाद रहेगा, भारत माता की जय। आरोप है कि इसके जवाब में दिए कमेंट में ही उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह इस मामले की जांच के लिए थाना लोहामंडी गए। उन्होंने युवक से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जांच अभी जारी है। इस मामले में क्या कार्रवाई होनी चाहिए, इसके लिए विधिक राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed