{"_id":"59de4ade4f1c1b87698b5370","slug":"facebook-id-of-nurse-in-agra-hacked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नर्स की फेसबुक आईडी हैक, डाक्टरों के इनबॉक्स में आए ऐसे मैसेज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्स की फेसबुक आईडी हैक, डाक्टरों के इनबॉक्स में आए ऐसे मैसेज
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:38 AM IST
विज्ञापन
facebook
आगरा के रामबाग क्षेत्र की रहने वाली एक नर्स की फेसबुक आईडी हैक कर उससे अश्लील संदेश डाक्टरों को भेजे गए। जब नर्स को इसका पता चला तो वह तनाव में आ गई। उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। अब उसने पूरे मामले की शिकायत एसपी क्राइम मनोज सोनकर से की है। उन्होंने साइबर सेल को जांच सौंपी है।
बताया गया है कि नर्स घर केपास ही एनएच-2 पर स्थित एक हॉस्पिटल में काम करती थी। वह फेसबुक इस्तेमाल करती थी लेकिन तीन महीने पहले इसे छोड़ दिया था। उसने ध्यान नहीं दिया कि उसकी फेसबुक पर कौन क्या शेयर कर रहा है। कुछ दिन पहले उसके पास फोन आने शुरू हुए। उससे पूछा गया कि उसने अश्लील संदेश क्यों भेजे हैं। यह सुनकर वह चौंक गई।
उसने पड़ताल की तो पता चला कि उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। इससे डाक्टरों को अश्लील संदेश भेजे जा रहे हैं। वह जिस हॉस्पिटल में काम करती थी, वहां भी संदेश भेजे गए। वह तनाव में आ गई। घर से निकलना बंद कर दिया। उसे डर लगा कि लोग उसके बारे में क्या सोच रहे होगे। घबराकर उसने नौकरी छोड़ दी।

Trending Videos
वह भारी तनाव में थी। ऐसे में उसके परिवार ने साथ दिया। उसका हौंसला बढ़ाया। मां ने कहा कि जब उसकी गलती नहीं तो डर क्यों? इस पर उसने ठान लिया कि जिसने यह हरकत की है, उसे सजा दिलाकर रहेगी। उसने बुधवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर एसपी क्राइम मनोज सोनकर से शिकायत की। सोनकर ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
सोशल मीडिया पर बढ़ रहा खतरा
यह पहला मामला नहीं है । इससे पहले युवतियों की फेसबुक आईडी फर्जी बनाकर अश्लील संदेश भेजे जाने के मामले सामने आते रहे हैं। साइबर सेल के पास दो महीने में ऐसी 20 शिकायतें आई हैं। इस पर साइबर सेल ने जागरुकता अभियान शुरू किया है। इसमें बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर किया जाए। जहां तक संभव हो, अनजान लोगों को दोस्त न बनाया जाए।