{"_id":"592c77d54f1c1bc074bda96e","slug":"facebook-i","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से मांगी आर्थिक मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से मांगी आर्थिक मदद

Updated Tue, 30 May 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
facebook
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैकर्स ने एक दंपति की फेसबुक आईडी को हैक कर लिया। पति की आईडी से लोगों से आर्थिक मदद मांगी गई। एक दोस्त ने पूछा तो उससे क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछ लिया। इसके बाद 16500 रुपये की शापिंग कर ली गई। पीड़ित ने एसपी सिटी से शिकायत की है। इसके बाद मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है।
शांति नगर, शाहगंज निवासी सुरजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि 26 मई को उनकी आईडी हैक कर ली गई। इसके बाद उनके दोस्तों को मैसेंजर से एक संदेश भेजा गया। सभी में पहले लिखा गया कि एक काम है। दोस्तों ने संदेश भेजकर पूछा कि क्या काम है? इस पर उन्हें बताया कि आनलाइन खरीदारी की है लेकिन मेरा ओटीपी नहीं आ रहा। अपने कार्ड का नंबर बता दो। कल भुगतान कर दूंगा। सुरजीत के फेसबुक फ्रेंड अलीगढ़ के मोहित ने क्रेडिट कार्ड का नंबर बता दिया। इस पर उनके कार्ड से 15 हजार की आनलाइन शापिंग कर ली गई। मोहित ने पूछा कि इतने रुपये क्यों निकाले तो फिर से रुपये लौटाने के बहाने दोबारा से नंबर पता कर लिया। इस बार 1500 रुपये निकाल लिए। सुरजीत के पास फोन करके एक दोस्त ने मदद के बारे में पूछा। इस पर आईडी हैक होने की जानकारी हुई। बाद में पता चला कि उसकी पत्नी की आईडी भी हैक कर ली गई। इसके बाद उनकी आईडी से कई लोगों को संदेश भेजा कि आपके फोटो डाल दिए गए है। उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।
पासवर्ड बदला दिया
सुरजीत ने बताया कि उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी का पासवर्ड बदल दिया। इसके बाद ही उनकी आईडी को रिकवर किया जा सकेगा। इसके बाद उन्होंने एक संदेश भेजा। इसमें लिखा कि उनकी आईडी हैक हो गई है। रुपये मांगने को लेकर आने वाले संदेश पर ध्यान नहीं दिया जाए।
विज्ञापन
ऐसे करते हैं आईडी हैक
आईडी हैक करने लिए सबसे पहले हैकर्स फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। रिक्वेस्ट को लेते ही काम हो जाता है। इसके बाद हैकर्स यूजर के एकाउंट में लाग इन करते हैं। लाग इन करने के लिए लाग इन बाक्स में ईमेल डालते हैं। यूजर का ईमेल हैकर्स को उसके एकाउंट से आसानी से मिल जाता है। इसके बाद फॉरगोट पासवर्ड पर क्लिक करते हैं। इसके बाद एकाउंट सर्च पर जाते हैं। एकाउंट को अपना बताकर हैक कर लेते हैं।