{"_id":"6003ad7d8ebc3e3095671724","slug":"extortion-demand-from-district-jail-etah-to-agra-doctor-crime-news-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: जिला कारागार से आगरा के चिकित्सक से मांगी दस लाख की चौथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा: जिला कारागार से आगरा के चिकित्सक से मांगी दस लाख की चौथ
Sun, 17 Jan 2021 08:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 17 Jan 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी ने आगरा के एक चिकित्सक से दस लाख रुपये की चौथ मांगी है। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। चिकित्सक को जेल के लैंडलाइन नंबर से फोन किया गया था। चिकित्सक ने व्हाट्सएप पर एसएसपी एटा से मामले की शिकायत की। जानकारी पर जेल अधीक्षक रात में ही जेल पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपी सहित दोषी कारागार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एटा जिला कारागार में थाना जैथरा के गावं निजामाबाद निवासी अनिल पांडेय एक मामले में सजायाफ्ता है। आरोप है कि अनिल ने शुक्रवार को एटा जेल से आगरा के आयुष्मान हॉस्पिटल के मालिक चिकित्सक संजीव यादव को मोबाइल पर फोन किया और दस लाख रुपये की मांग की। धमकी दी कि ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
चिकित्सक डॉ. संजीव ने मामले की जानकारी एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह को व्हाट्सएप पर दी। इस पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सक को आगरा के संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। जांच में एटा की पुलिस पूरा सहयोग करेगी। वहीं जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि अनिल पांडेय जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में शासन द्वारा बंदियों और कैदियों के परिजनों को मिलने पर रोक है। सुविधा बतौर सप्ताह में तीन दिन पांच-पांच मिनट के लिए कैदियों की परिजनों से फोन पर वार्ता कराई जाती है। कैदी ने इसका फायदा उठाकर आगरा के चिकित्सक से चौथ मांगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी कारागार कर्मचारियों सहित कैदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चार दिसंबर को आया फोन कॉल
मूलरूप से एटा के थाना जैथरा स्थित गांव कठिंगरा, सदियापुरा निवासी संजीव कुमार यादव सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि चार दिसंबर 2020 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि अनिल पांडेय बोल रहा हूं। तू ज्यादा उफन रहा है। चुपचाप पैसे पहुंचा देना। इसके बाद फोन कट गया। कुछ मिनट बाद फिर से कॉल आया। इस बार भी धमकी दी। इस पर संजीव यादव ने कॉल काट दिया।
इसके बाद गांव में रहने वाले अपने भाई प्रधान बृज किशोर यादव को बताया। उनसे पता चला कि अनिल पांडेय जेल में बंद है। उसे दो हत्या के मामले में सजा हो चुकी है। उसके धमकी देने का कारण पता नहीं चल सका। हालांकि उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। अपने कुछ परिचितों को बताया। दो दिन पहले उनके पास सीएमओ आफिस से भी कॉल आया। उन्हें 20 जनवरी को सीएमओ आफिस आने के लिए कहा। पूछने पर बताया कि आप पर एटा के अनिल पांडेय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके विषय में जांच करनी है। अब तारीख पर जाएंगे। तब उन्हें अनिल पांडेय की शिकायत के बारे में जानकारी होगी।