फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exciseteam Siege

बंद घर का ताला तोड़ने पर आबकारी टीम घेरी

Fri, 21 Aug 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 21 Aug 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Exciseteam Siege
कागारौल के गांव गढ़मुक्खा में तस्करी की शराब पकड़ने गई आबकारी विभाग की टीम ने एक फौजी के घर का ताला तोड़ दिया। इस पर टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने का घिराव किया। आबकारी टीम के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गढ़मुक्खा पहुंची। यहां एक घर से हरियाणा की 48 बोतल शराब बरामद की। टीम ने घर से कुलदीप को हिरासत में ले लिया। बताते हैं कि इसके बाद टीम ने फौजी सूरजभान के घर में ताला लगा होने के बाद भी ताले को तोड़ दिय। इसके बाद घर की तलाशी ली। इसकी जानकारी मिलने पर फौजी का भाई बृजभान मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों के साथ आबकारी टीम को घेर लिया। हंगामा बढ़ने पर थाने से फोर्स पहुंची। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने थाना कागारौल पहुंचकर घिराव कर लिया। बृजभान ने आबकारी टीम के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अछनेरा विजय कुमार का कहना है कि आबकारी विभाग की टीम थाना पुलिस को नहीं ले गई। टीम ने भूलवश किसी घर में घुसी थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


---फोटो---20वाईएमपीपी-मलपुरा01---थाने पर मौजूद ग्रामीण आबकारी विभाग और थाना पुलिस की शिकायत करते हुए।
-20वाईएमपीपी-मलपुरा02---कस्बा कागारौल में मौजूद भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed