फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etmadpur me hattya

एत्मादपुर में किसान को गला रेतकर मार डाला

Fri, 16 Sep 2016 01:11 AM IST
एत्मादपुर में किसान को गला रेतकर मार डाला
एत्मादपुर में किसान को गला रेतकर मार डाला Updated Fri, 16 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
etmadpur me hattya
एत्मादपुर में किसान को गला रेतकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव गारापुर में ट्यूबवेल केपास सो रहे किसान गौरीशंकर ( 62) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह गांव नगला गंगाराम के रहने वाले थे। गुरुवार सुबह उनका शव मिलने पर ट्यूबवेल पर भीड़ जमा हो गई। उनके बेटे तिलक सिंह ने उनकी पुत्रवधू समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गौरीशंकर बुधवार रात ट्यूबवेल पर आए थे। सुबह किसान खेत पर पहुंचा तो चारपाई उनका शव खून से लथपथ मिला। माना जा रहा है कि उनके सोते समय ही उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर परिवार के लोग और पुलिस पहुंच गई। घर में कोहराम मच गया। थोड़ी देर बाद ही पुलिस को तहरीर दे दी गई।
विज्ञापन

तिलक सिंह ने अपनी भाभी पूनम, उसके फीरोजाबाद के नगला सिंधी निवासी पिता सुरेंद्र सिंह और एक अन्य सत्यवीर को नामजद कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख के लिए किया कत्ल
एत्मादपुर। तिलक सिंह ने तहरीर में कहा कि उनके पिता ने एक अगस्त 2016 को चार लाख रुपये की जमीन बेची थी। यह रुपये उनकी भाभी पूनम और उसके पिता सुरेंद्र सिंह निवासी नगला सिंघी फीरोजाबाद व एक अन्य सत्यवीर मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed