फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etmadpur and Duki the blown-out houses Haile

एत्मादपुर और डौकी में धमाकों से मकान हिले

Thu, 13 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Etmadpur and Duki the blown-out houses Haile
पुलिस ने गांवों में दौड़ लगाई, पर सच जाने बगैर लौट आई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एत्मादपुर और डौकी में गुुरुवार सुबह धमाकों की तेज आवाज से लोग दहशत में आ गए। दोनों जगह मकान तक हिल गए।  दोनों जगह माना जा रहा है कि धमाके पटाखों में हुए। यहां कई गांवों में बगैर लाइसेंस के पटाखे बनाए जाते हैं। पुलिस ने इनमें जांच पड़ताल की लेकिन धमाके का सच पता नहीं चल पाया। इस दौरान कई जगह अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया गया।
विज्ञापन


एत्मादपुर में धौर्रा, इससे सटे नगला खरगा और आस पास के गांवों में पटाखे बनाने का काम काफी समय से होता है। यहां पटाखों में कई बार धमाके हो चुके हैं। 15 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद बगैर लाइसेंस के कई लोग पटाखे बनाने का काम करते हैं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तेज धमाके की आवाज आई। ऐसा लगा जैसे धौर्रा या खरगा में कहीं धमाका हुआ हो।
विज्ञापन


गांव में हल्ला मच गया। आवाज इतनी तेज थी कि शाहदरा, एत्मादपुर और टूंडला तक सुनाई दी। तहसील की खिड़कियां तक हिल गईं। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। उपजिलाधिकारी सुनील वर्मा, तहसीलदार रजनीकांत पुलिस फोर्स के साथ धौर्रा व नगला खरगा पहुंच गए। वहां कई लोगों से पूछा कि धमाका कहां हुआ है, लेकिन सही जानकारी नहीं मिल सकी। आस पास के गांवों में भी पुलिस टीम भेजी गई, लेकिन धमाके का सच सामने नहीं आ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच धौर्रा के पास लटूरी की ठार पर बाजारा के खेत में अवैध देशी पटाखों का जखीरा पकड़ा गया। इसके अलावा कई जगह पटाखे मिले जो बगैर लाइसेंस के बनाए जा रहे थे।
उधर, डौकी में घटना सुबह तकरीबन दस बजे की है। गांव समोगर के पास तेज धमाका हुआ। इससे लोगों के मकान तक हिल गए। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस गांव में पहुुंच गई। खेतों में छानबीन की, लेकिन घटनास्थल नहीं मिल सका। पुलिस ने समोगर घाट सहित आसपास के गांव को खंगाला। खेतों को भी चेक किया। पुलिस को लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि डौकी तक आवाज सुनी गई।
बता दें, डौकी क्षेत्र के कई गांवों में भी अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते हैं। एक बार हादसा भी हो चुका है। पुलिस का कहना है कि गांव पैंतखेड़ा में लाइसेंस धारक द्वारा पटाखे बनाए जाते हैं। इसके अलावा कहीं पटाखे नहीं बनाए जा रहे।



डौकी और एत्मादपुर में सुबह धमाका होने की सूचना आई थी। लोगों ने बहुत तेज आवाज सुनी थी। पुलिस ने चेकिंग की। कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। पटाखा बनाने वाले लोगों से भी पड़ताल की गई है। अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं - बबीता साहू ( एसपी पश्चिमी )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed