{"_id":"57c1eb7c4f1c1b5f6fd4ef0d","slug":"entered-the-house-of-the-tenth-student-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की छात्रा से घर में घुसकर दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं की छात्रा से घर में घुसकर दुराचार
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर दसवीं की दलित छात्रा ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि तीन युवकों ने उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया है। उसके साथ उसकी तीन साल की ममेरी बहन का अपहरण किया गया था लेकिन रात को कहानी एकदम से बदल गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह उसका पड़ोसी निकला। इसके बाद छात्रा ने बयान बदल दिया। उसने बताया कि उसके साथ रेप उसके घर में ही हुआ है। आरोपी तीन नहीं, एक है। उसने गैंगरेप की कहानी खुद ही बनाई थी।
इससे पहले 15 साल की छात्रा ने बताया था कि वह सुबह 10:30 बजे अपने मामा की तीन साल की बेटी को लेने स्कूल गई थी। रास्ते से पंजाबी बाग पार्क से तीन युवक उसे और मामा की बेटी समेत कार में अगवा कर ले गए। उन्होंने रास्ते में उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे उसे पंजाबी बाग पार्क में खून से लथपथ हालत में फेंक गए। पुलिस ने इसका केस दर्ज किया।
तीनों युवकों की तलाश शुरू हुई। दस बजे तक यही घटनाक्रम बताया गया। एसपी सिटी ने रात 12:30 बजे बताया कि जैसे ही आरोपी पकड़ा गया, कहानी बदल गई। आरोपी छात्रा का पड़ोसी है। घटनास्थल कार नहीं, किशोरी के मामा का घर है। उसने अपने मामा-मामी के सामने पुलिस को यही बयान दिया है।
विज्ञापन
बता दें, छात्रा अपने लेक्चरर मामा मामी के पास ही रहती है। छात्रा ने बताया था कि उसके साथ गैंगरेप करने वाले युवकों की उम्र 20-22 साल है। उन्होंने उसकी ममेरी बहन की गर्दन पर चाकू रख दिया था। इसलिए उसने शोर नहीं मचाया। उधर, पुलिस का कहना है कि यह मामला रेप, पोक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी हो गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
दोपहर की एफआईआर
1- तीन युवकों ने उसकी ममेरी बहन समेत उसका पंजाबी बाग पार्क से अपहरण किया।
2- दयालबाग और केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर कार लेकर दो घंटों तक घूमते रहे।
3- चलती कार में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
4- इसके बाद उसे और उसकी ममेरी बहन को चलती कार से ही पंजाबी बाग पार्क छोड़ गए।
रात में खुलासा
1- दुराचार तीन नहीं, एक युवक ने किया, वह किशोरी का पड़ोसी है।
2- कार में गैंगरेप की घटना नहीं हुई, यह कहानी छात्रा ने बनाई थी।
3- युवक छात्रा के घर पर आया था, यहीं पर उसने रेप किया।
4- उसे कार से नहीं फेंका, इसकी भी कहानी उसने ही गढ़ी थी।
सबक सिखाने के लिए रचा ड्रामा
पुलिस ने बताया कि पड़ोसी ने छात्रा से दुराचार किया। इससे वह आहत हो गई। उसने उसे सबक सिखाने की ठानी। इसलिए कार में गैंगरेप की कहानी बनाई, ताकि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।