{"_id":"5723abef4f1c1b0679a91b67","slug":"electronic-baniyan-solver-gang-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक बनियान वाला साल्वर गैंग पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रानिक बनियान वाला साल्वर गैंग पकड़ा
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
साल्वर गैंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस की मदद से पेपर आउट कराकर नकल कराने वाले साल्वरों का गैंग मलपुरा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। चार शातिर साल्वरों ने बनियान में मोबाइल के कैमरा सहित कई पार्ट फिट कर रखे थे। यह अभ्यर्थी को पहना देते। वह पेपर की फोटो खींचकर साल्वरों के मोबाइल पर भेजता। फिर साल्वर उसे फोन पर उत्तर बताते। अभ्यर्थी कान में लगी ब्ल्यू टूथ डिवाइस के जरिए सुनकर पेपर हल कर लेता। परीक्षा से एक दिन पहले ही इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ हो गया।
साल्वरों से चार मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगी बनियान, छह मोबाइल फोन और चार लाख 80 हजार कैश बरामद किया गया है। एएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार साल्वर राजस्थान के हैं। जितेन्द्र मीणा निवासी भरतपुर, राजेश व हंसराज मीणा संवाई माधौपुर और मुकेश जिला बरौली का रहने वाला है। साफ्टवेयर जितेंद्र इनका सरगना है। वह कंप्यूटर और मोबाइल का मास्टर है। इन्हें एक सटीक सूचना पर पकड़ा गया। ये लोग शनिवार को रेलवे में कई पदों पर होने वाली परीक्षा में नकल कराने के लिए आए थे। इनके पास से लाल रंग की एक बनियान मिली है। इसमें मोबाइल पार्ट्स फिट हैं। कैमरा भी लगा है। इसके अलावा चार माइक्रो स्पीकर हैं। इनमें मुकेश अभ्यर्थी है। इन लोगों ने पूछताछ में बताया है कि प्रति अभ्यर्थी पेपर साल्व कराने का तीन लाख में ठेका लेते हैं।