{"_id":"58d02be94f1c1b39791a114e","slug":"education-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित में टूटे नकल के रिकार्ड, पांच कालेजों में सामूहिक नकल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गणित में टूटे नकल के रिकार्ड, पांच कालेजों में सामूहिक नकल

Updated Tue, 21 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
गणित में टूटे नकल के रिकार्ड, पांच कालेजों में सामूहिक नकल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल माफिया के आगे यूपी बोर्ड परीक्षा मजाक बनकर रह गई। हाईस्कूल गणित के पेपर में खुलेआम नकल कराई। विभिन्न सचल दलों ने पांच स्कूलों में सामूहिक नकल पकड़ी। रोलर ब्लैक बोर्ड, साल्वर, माडल पेपर, कार्बन कापियां जब्त कीं। नकल सामग्री समेत चार नकलची भी हत्थे चढ़े। पांचों सेंटरों पर परीक्षा निरस्त करने और सेंटर को डिबार करने की संस्तुति की गई है। कई केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ एफआईआर भी कराई है।
भूदेव सिंह विद्यालय में पेपर सॉल्व कर रहे थे शिक्षक
आगरा। लेखाधिकारी वैभव कुमार की टीम ने भूदेव सिंह यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुशहालपुर एत्मादपुर के यहां छापा मारा। टीम ने वाहन को करीब आधा किमी पहले खड़ा किया। पांच सदस्यीय टीम अलग-अलग रास्तों से होकर स्कूल पहुंची। अपरिचित को आते देख गेट के अंदर कर्मचारी फोन मिलाने लगा, तत्काल टीम के सदस्यों ने उसे जब्त कर लिया। सदस्यों ने कमरों की ओर दौड़ लगा दी। टीम को देख भगदड़ मच गई। कमरों से परीक्षार्थी भाग खड़े हुए। कमरा नंबर दो से कक्ष निरीक्षक रोलर ब्लेक बोर्ड के साथ पकड़ा। टीम ने देखा इस पर प्रश्नपत्र सॉल्व हो रहे थे। एक के बाद एक कमरों का निरीक्षण किया तो परीक्षार्थियों की सीटिंग प्लान गड़बड़ मिला। साफ था कि भगदड़ में छात्र जो सामने आया, उसी कक्ष में घुस गए। परीक्षार्थियों की कापियां देखीं तो प्रश्नों के जवाब हुबहू निकले। लेखाधिकारी ने गणित का फार्मूला पूछा तो कोई नहीं बता पाया। यहां से टीम ने मोबाइल, ब्लैक बोर्ड, और माडल पेपर की पर्चियां जब्त कीं। लेखाधिकारी वैभव कुमार ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक श्योंप्रसाद यादव पुत्र भूदेव यादव और कक्ष निरीक्षक वीरेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। परीक्षा निरस्त और सेंटर को डिबार करने की संस्तुति की है।
लक्ष्मण प्रसाद स्कूल में कार्बन कापी सेे हो रही थी नकल
जटौटा आहरन के बोहरे लक्ष्मण प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह की पाली में सचल दल पहुंचा तो वहां भी नकल कराने के ऐसे ही इंतजाम मिले। गेट पर कर्मचारी फोन लिए हुए था और सचल दल की संभावना पर अंदर फोन कर सूचित कर रहा था। टीम ने इसका मोबाइल जब्त किया। अंदर देख तो कमरों में विद्यार्थी झुंड में नकल कर रहे थे। बीच में कार्बन कापी रखी हुई थी। टीम को देख परीक्षार्थी घबरा गए और कार्बन कापी छोड़कर भागने लगे। टीम ने यहां से कार्बन कापी और परीक्षार्थियों की कापियां सीज कर दी हैं। लेखाधिकारी वैभव कुमार ने बताया कि कापियों की स्क्रीनिंग के साथ परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की है। केंद्र व्यवस्थापक को हटाने के निर्देश दिए हैं। टीम में संजय नेहरू, अरुण कुमार सिंह, गुंजन जादौन, दीपा बसंल रहे।
विज्ञापन
रफी अहमद किदवई स्कूल में फोन से नकल
आगरा। एडी बेसिक के नेतृत्व में कागारौल स्थित रफी अहमद किदवई स्कूल में छापा मारा। टीम को देखकर यहां भगदड़ मच गई। खिड़कियों पर लोग खड़े होकर नकल करा रहे थे। इसके अलावा कुछ लोग मोबाइल पर प्रश्न के उत्तर नोट करा रहे थे। टीम ने यहां से छह मोबाइल जब्त किए हैं। इसमें चार कक्ष निरीक्षक और दो परीक्षार्थियों के हैं। टीम ने जब कापियों का मिलान किया तो जवाब एकसमान थे। सचल दल प्रभारी एडी बेसिक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि सामूहिक नकल पकड़ी है। केंद्र व्यवस्थापक को हटाने की संस्तुति करते हुए इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी है।
भगवती देवी स्कूल में बाहर लिखवाई जा रही थी कापियां
आगरा। बीएसए ने गणित के पेपर में शमसाबाद स्थित श्रीमती भगवती देवी इंटर कालेज में छापा मारा। यहां कमरों में कक्ष निरीक्षक नकल करा रहे थे। बाहर से चुनिंदा छात्रों की कापियां भी लिखवाई जा रही थीं। इसके लिए उत्तर पुस्तिका के पेज निकालकर बाहर भेजे जा रहे थे, सचल दल के हाथ पेज लगे हैं। यहां साल्वर धीरज वशिष्ट पुत्र सत्यप्रकाश को पकड़ा, इसकी योग्यता बीएससी (पीसीएम) थी। ये खुद को कार्यालय सहायक बता रहा था, जांच में इसका रिकार्ड नहीं मिला। सचल दल प्रभारी बीएसए दिनेश यादव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक और साल्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। परीक्षा निरस्त और सेंटर को डिबार की संस्तुति की गई है।
प्रेमवती विद्यालय में कार्बन कापी से नकल
आगरा। बीएसए की टीम ने बड़ागांव स्थित श्रीमती प्रेमवती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्बन कापियों से नकल हो रही थी। टीम को देख परीक्षार्थियों में भगदड़ मच गई। परीक्षार्थी कार्बन कापियां फेंककर भागने लगे। कमरे में सीटिंग प्लान गलत था। कमरों में केंद्र व्यवस्थापक को हटाने के साथ उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रीनिंग की संस्तुति की है।
पर्चियों समेत चार नकलची पकड़े
आगरा। गणित की पाली में जमकर नकल हुई। विभिन्न सचल दल के चार नकलची हत्थे चढ़े। गुलकंदी राम सिंह इंटर कालेज जगनेर में डीआईओएस ने माडल पेपर के पेजों के साथ दो नकलची पकड़े। जगनेर के ही जनता इंटर कालेज से नकल सामग्री समेत एक नकलची पकड़ में आया। एडी बेसिक की टीम ने महात्मा दूधाधारी इंटर कालेज नगला विष्णू से गणित की पाली में एक नकलची को पकड़ा। बुद्धसेन कन्या इंटर कालेज शमसाबाद में लक्ष्मीकांत नाम का बाहरी व्यक्ति मिला। इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक नहीं दे पाया। सचल दल प्रभारी बीएसए ने केंद्र व्यवस्थापक को हटाने की संस्तुति की है।
पेपर लीक पर दौड़े अधिकारी
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित कृष्ण प्रयाग स्कूल में पेपर लीक होने की सूचना मिली। यहां गणित के पेपर के स्थान पर शाम की पाली के 329 कोड संख्या के पेपर खोले जाने की सूचना थी। इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दौड़ लगा दी। यहां जांच पड़ताल के बाद अधिकारियों को सबकुछ दुरुस्त मिला। डीआईओएस जितेंद्र यादव ने बताया कि गणित के पेपर के स्थान पर शाम की पाली का पेपर खोले जाने की शिकायत मिली थी, जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है।
फर्नीचर नहीं टाट-पट्टियों पर हो रही परीक्षा
बोर्ड परीक्षा में सेंटर बनवाने में भी खेल हुआ है। इसकी पुष्टि बोहरे लक्ष्मण प्रसाद विद्यालय की हालात करते हैं। यहां फर्नीचर की व्यवस्था नहीं थे, परीक्षार्थी टाट-पट्टी पर परीक्षा दे रहे थे।
हर पेपर की अलग-अलग बुकिंग
बोर्ड परीक्षा में नकल के लिए दो तरह की बुकिंग के खेल का पता चला है। प्रति पेपर और सभी पेपरों में नकल को एकमुश्त रकम। प्रति पेपर के दो हजार रुपये और पूरी परीक्षा के लिए 10 हजार रुपये तक में सौदा तय हो रहा है। सचल दल के सदस्यों ने बताया कि सामूहिक नकल पकड़े जाने पर परीक्षार्थियों ने नकल के लिए रुपये दिए जाने की बात कही। बताया कि रुपये देने वाले परीक्षार्थियों को अलग कमरों में बिठाने की व्यवस्था थी।
फर्जी प्रमाण पत्र से प्राइवेट फार्म भरवाने की शिकायत
सैंया निवासी विनय कुमार ने डीएम कार्यालय में शिकायत की है कि शंकरलाल रामराज्य इंटर कालेज लादूखेड़ा में प्राइवेट फार्म भरवाने में धांधली की है। इसमें फर्जी प्रमाण पत्र के जरिये छात्रों के प्राइवेट फार्म भरवाए हैं। इसमें ट्रांसफर सर्टिफिकेट और शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी लगाए हैं।