{"_id":"57211dd94f1c1b1a5fa922c3","slug":"dulhe-ko-pita","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगन समारोह में युवती ने दूल्हे को जड़ा तमाचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लगन समारोह में युवती ने दूल्हे को जड़ा तमाचा

Updated Thu, 28 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
लगन समारोह में युवती ने दूल्हे को जड़ा तमाचा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सीकरी चार हिस्सा में मंगलवार रात चल रहे एक लगन समारोह में पहुंची युवती ने दूल्हे को तमाचा जड़ दिया। उसने अपने साथ कोर्ट मैरिज करने की बात बताते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
मंगलवार रात अलवर (राजस्थान) के ग्राम सौंख से 50-60 लोग सीकरी चार हिस्सा में रवि राजपूत पुत्र खेमचंद की लगन चढ़ाने आये थे। लगन की रस्मे पूरी हो रही थी तभी धौलपुर के ग्राम रनगठा की एक युवती अपने पिता के साथ आ धमकी। उसने पहुंचते ही रवि को पकड़कर उठा लिया और तमाचे जड़ने शुरू कर दिए। कहा कि मेरे साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद तू दूसरी शादी नहीं कर सकता। उसने अपने साथ कोर्ट मैरिज करने के कागज भी दिखाए। इस पर सौंख अलवर से आए दूसरे पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को लेकर चली गयी। हंगामा करने वाली युवती रवि के बड़े भाई बंटू की साली बताई गई है। दोनों ने 12 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी। जब उसे दूसरी शादी की खबर लगी तो वह परिवारीजनों के साथ पहुंच गई।
---------
अलवर की युवती से भी हैं प्रेम संबंध
लगभग तीन माह पूर्व रवि सौंख अलवर में सगाई समारोह में एक युवती से मिला था। उनके आपस में प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक को पकड़कर शादी के लिए दबाव बनाया। रवि के पिता खेमचंद को बुलाकर पांच लाख रुपये शादी करने तक के लिए जमा करा लिए। इसी के चलते रवि की शादी 28 अप्रैल को होनी थी। 26 अप्रैल को सौंख के लोग लगन लेकर आये थे। युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद परिजन मौके से भाग गए। वहीं, सौंख के पक्ष ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
-------
अलवर के पक्ष ने किया समझौता
थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी ने बताया कि रवि और अलवर पक्ष में समझौता हो गया है। अलवर की युवती की शादी पास के ही एक गांव में तय कर दी गई है। दोनों पक्षों ने आपस में लेनदेन का समझौता कर लिया है। फिलहाल युवक रवि पुलिस की हिरासत में है।