फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunk driver tried to police officer crash by bolero in firozabad

फिरोजाबाद में चेकिंग कर रहे दरोगा पर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश, घायल

Sat, 19 Jan 2019 06:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jan 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
drunk driver tried to police officer crash by bolero in firozabad
थाने में खड़ी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में जाटवपुरी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान दरोगा पर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश की गई। इसमें दरोगा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने चालक सहित बोलेरो को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


बोलेरो पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा है। गाड़़ी पर आगे एवं पीछे सपा विधानसभा अध्यक्ष फिरोजाबाद भी लिखा है। इसके साथ ही गाड़ी के पीछे सपा के स्टीकर लगे हैं। मैनपुरी नंबर की बोलेरो के मालिक को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के उसरन निवासी नवल सिंह (58) थाना रामगढ़ में उपनिरीक्षक पद पर तैनात है। शुक्रवार रात को वो चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जाटवपुरी चौराहे के पास तेज गति से आ रही बोलेरो को उन्होंने रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी की चपेट में आकर दरोगा घायल

drunk driver tried to police officer crash by bolero in firozabad
अस्पताल में भर्ती घायल दरोगा - फोटो : अमर उजाला

चालक ने बोलेरो को दरोगा पर चढ़ाने की कोशिश की। बोलेरो की चपेट में आकर दरोगा घायल हो गए। चालक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके गाड़ी और दो युवकों को पकड़ लिया। 

घायल उप निरीक्षक नवल सिंह को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। सीओ सिटी संजय वर्मा, एसओ रामगढ़ कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ रामगढ़ कुलदीप सिंह ने कहा कि बोलेरो ने गश्त के दौरान उप निरीक्षक को टक्कर मार दी है। गाड़ी को पकड़ लिया है। गाड़ी किसकी है यह पता लगाया जा रहा है।

सीओ सिटी संजय वर्मा ने बताया कि बोलेरो चालक नशे की हालत में था। चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया है। गाड़ी के मालिक अभी ट्रेस नहीं हुआ है। ट्रेस होने के साथ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed