फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DR. Svetank prakash suspended

मरीज से संवेदनहीनता पर डा. श्वेतांक प्रकाश सस्पेंड

Wed, 12 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
DR. Svetank prakash suspended
शासन का कड़ा रुख, जांच अब कमिश्नर को सौंपी गई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मरीज को मरने के लिए एडमिट कर लो, चाहें मार डालो... बयान से चर्चा मे आए एसएन मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डाक्टर श्वेतांक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन ने प्रकरण की जांच भी कमिश्नर चंद्रकांत को सौंप दी है। शासन के रुख से लग रहा है कि उन पर और कड़ी कार्रवाई हो सकती है। उनके खिलाफ तहरीर पहले ही दी जा चुकी है। पुलिस को स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

बता दें कि, सात अक्तूबर को खंदारी निवासी टीकम सिंह अपने 18 साल के बेटे मुकेश को इमरजेंसी भर्ती कराने एसएन लाए थे। यहां भर्ती न किए जाने पर टीकम ने बोर्ड पर दर्ज नंबर पर फोन मिलाया। आरोप है कि ये फोन सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. श्वेतांक प्रकाश ने उठाया। उसने टीकम के मोबाइल पर ही जूनियर डाक्टर से फोन पर बात की। कहा ‘मरने के लिए भर्ती कर लो, चाहे मार डालो, दस बोतल खून लिख दो, भाग जाएगा ।’ अगले दिन सुबह 10 बजे मुकेश की मौत हो   गई। इसे शासन ने गंभीरता से     लिया।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग के महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी, महानिदेशक ने बताया कि डाक्टर का यह बयान चिकित्सकीय पेशे के खिलाफ है। मरीज की मौत भी हो जाती है। शासन ने इसे गंभीरता से लिया है। आरोपी विभागाध्यक्ष डा. श्वेतांक प्रकाश को सस्पेंड किया है। मामले की जांच आगरा के कमिश्नर करेंगे। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बता दें, इस प्रकरण की जांच डीएम ने एडीएम सिटी को सौंपी थी। उधर, पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट देने के लिए कहा है। अगर मुकेश उपचार में लापरवाही साबित होती है तो और भी डाक्टरों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जांच कमेटी की मीटिंग आज
- एसएन मेडिकल कालेज की विभागीय कमेटी ऑडियो प्रकरण की जांच गुरुवार से शुरू कर रही है। कमेटी ने प्राचार्य कार्यालय में मीटिंग बुलाई है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें ऑडियो की रिकार्डिंग के अलावा आरोपी चिकित्सक के बयान भी दर्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed