फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctor fight

सर्जरी-आर्थो के जूनियर डाक्टर भिड़े

Sun, 26 Jul 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 26 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
एक बार फिर एसएन मेडिकल कालेज के सर्जरी और हड्डी विभाग के जूनियर डाक्टर आपस में भिड़ गए। इस बार नई आठ मंजिला इमारत में शिफ्टिंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। यहां पहली मंजिल पर कब्जा जमाने के चक्कर में दोनाें विभागों के डाक्टर आमने-सामने आ गए। खींचतान के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। जानकारी पर पुलिस और कालेज प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। डीएम द्वारा निर्धारित मंजिल दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। इससे पहले भी दोनों विभाग के डाक्टरों में विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

घड़ी वाली बिल्डिंग के सभी विभागों को आठ मंजिला भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। डीएम ने पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल सर्जरी और आईसीयू विभाग को सौंपी। चौथी, पांचवीं मंजिल हड्डी और ईएनटी विभाग को दी। शनिवार को हड्डी रोग विभाग के जूनियर डाक्टराें ने पहली मंजिल में सामान सजाना शुरू कर दिया। सर्जरी विभाग के डाक्टराें ने विरोध किया। फ्रैक्चर और घुटने दर्द के बुजुर्ग मरीजों का हवाला दे पहली मंजिल देने को कहा। इस पर सर्जरी विभाग के जूनियर डाक्टर नहीं माने और सामान बाहर निकालने लगे। इस पर दोनों पक्षाें के डाक्टर आपस में भिड़ गए और एकदूसरे का सामान बाहर फेंकने लगे। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जानकारी पर दोनों विभागाें के अध्यक्ष और पुलिस पहुंच गई। डीएम द्वारा एलॉट मंजिल की जानकारी के बाद दोनाें पक्ष शांत हुए। प्राचार्य डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि आपस में मामूली तकरार हो गई थी, तय मंजिल विभागों को दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed