फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctor arrested in sex determination in agra gave slogan of beti bachao beti padhao

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा देती थी भ्रूण लिंग परीक्षण में गिरफ्तार ये डाक्टर

Sat, 15 Jul 2017 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 15 Jul 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
doctor arrested in sex determination in agra gave slogan of beti bachao beti padhao
डा. निर्मल चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में रंगेहाथ गिरफ्तार हुई आईएमए आगरा की पूर्व अध्यक्ष डा. निर्मल चोपड़ा अपने भाषणों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती थी। उसने आगरा में अपनी इमेज एक समाजसेवी के रूप में बना रखी थी लेकिन गिरफ्तारी के बाद चेहरे से ये नकाब भी उतर गया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि चोपड़ा सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल की संचालक डा. निर्मल चोपड़ा 2008-09 के लिए पहली बार आगरा आईएमए की अध्यक्ष चुनी गई थी। बेहतर कार्य करने पर सर्वसम्मति से दूसरी बार भी मौका दिया गया। इस दौरान डा. चोपड़ा अपनी इमेज एक समाजसेवी की बना ली और वह सदर बाजार की कई एसोसिएशन से जुड़ गई। 
विज्ञापन


कई संगठनों में तो उसे प्रमुख पद भी मिले लेकिन कोई नहीं जानता था कि यह सिर्फ नकाब है। गिरफ्तारी हुई तो ढोल में पोल भी सामने आया गया। डा. चोपड़ा के साथ जुड़े रहे लोगों ने बताया कि डा. चोपड़ा अपने भाषणों में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देती थी। सामाजिक कार्यक्रमों में उन्हें हमेशा बेटियों की तरक्की की वकालत करते देखा गया लेकिन अब लग रहा है कि यह सब ढोंग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को आईएमए आगरा के अध्यक्ष डा. आरएस कपूर ने कहा कि डाक्टर निर्मल चोपड़ा की गिरफ्तारी से आईएमए की शाख को धक्का लगा है। संस्था खुद लिंग भ्रूण जांच करने वालों के खिलाफ है। जागरूकता कार्यक्रम कर बेटी बचाओ के लिए कार्य कर रही है। डा. निर्मल चोपड़ा का आईएमए आगरा शाखा बहिष्कार करती है। मीटिंग बुलाकर ये प्रस्ताव भी रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed