फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dinesh in BJP

संघ से भाजपा में पहुंचे दिनेश

Sat, 25 Jul 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 25 Jul 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dinesh in BJP
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देशभर के प्रांत प्रचारकों की नैनीताल में चल रही बैठक के दौरान कई अहम बदलाव हुए हैं। ब्रजप्रांत प्रचारक दिनेश को भाजपा में भेज दिया गया है। उत्तराखंड के प्रचारक डा. हरीश को ब्रजप्रांत का प्रचारक बनाया गया है। भाजपा में केंद्रीय स्तर पर सक्रिय राकेश जैन को राष्ट्रीय सेवा भारती में शामिल किया गया है। भाजपा में जाने से पहले राकेश जैन संघ में ही कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से नैनीताल में संघ की बैठक चल रही है। ब्रजप्रांत के तेज तर्रार प्रचारक दिनेश को भाजपा में भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो उन्हें बिहार में संगठन मंत्री बनाया जा सकता है। वह बिहार में विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री थे। वहां पर उनकी प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए लगभग चार साल पहले ब्रजप्रांत का प्रचारक बनाकर भेजा गया था। वह अच्छे वक्ता के तौर भी जाने जाते हैैं।
विज्ञापन


 
बिहार चुनाव होगी बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में विद्यार्थी परिषद में रहते हुए प्रांत प्रचारक दिनेश की काफी सक्रियता थी। अब वहां विधानसभा के चुनाव होने हैं। वह वहां की राजनीतिक, सामाजिक और भौगोलिक सभी तरह की स्थितियों से परिचित हैं। ऐसे में उन्हें वहां लगाया जा सकता है। हालांकि, भाजपा में उनके दायित्व का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कई मौकों पर निभाई अहम भूिमका
हाथरस निवासी प्रांत प्रचारक दिनेश आक्रामक तेवर और कुशल प्रबंधन के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में पिछले साल राष्ट्रीय रक्षा शिविर का सफल आयोजन हुआ। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी व्यवस्थाओं से काफी प्रभावित थे। इसके अलावा पिछले साल के आखिर में ही धर्मांतरण को लेकर सड़क से लेकर संसद तक उठे विवाद में संघ की भूमिका को बेदाग करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी साल लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव मामले के बाद छात्र आंदोलन को भी उन्होंने ही गर्माया था। उन्हीं के तेवर को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को विद्यार्थी परिषद के नेता कानूनी कार्रवाई से मुक्त हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed