फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DIG had sought scandal report of Anil Yadav

डीआईजी ने तलब की अनिल यादव प्रकरण की जांच रिपोर्ट

Tue, 12 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 12 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
DIG had sought scandal report of  Anil Yadav
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के चेयरमैन पद से बर्खास्त किए गए आगरा के कमला नगर निवासी अनिल यादव की हिस्ट्रीशीट फाड़े जाने का मामला रफा दफा करने में लगी पुलिस को झटका लगा है। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट 13 जनवरी को तलब कर ली है।
विज्ञापन

अनिल यादव की बर्खास्तगी में उनके संगीन गुनाहों का लंबा चिट्ठा भी प्रमुख वजह रहा था। उनके जुर्म की कुण्डली में डकैती, चौथ वसूली और बलवा जैसी धाराओं के अपराध दर्ज हैं। उच्च न्यायालय ने जब अनिल यादव का अपराधिक इतिहास मांगा, तो पुलिस ने इसे छुपा लिया था। इसके लिए न्यू आगरा थाना में उनकी हिस्ट्रीशीट से कई पन्ने फाड़ दिए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो यह करतूत आगरा में तैनात रहे एक पीपीएस अफसर की थी। उसने एक बार अनिल यादव के घर पर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी कराया था। बाद में मीडिया में हिस्ट्रीशीट फाडे़ जाने का खुलासा होने पर शासन के निर्देश पर इसे नए सिरे से तैयार किया गया। तत्कालीन एसएसपी राजेश डी. मोड़क ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन छह महीनों में न तो जांच शुरू हुई और न डीआईजी को रिपोर्ट भेजी गई। पिछले दिनों एक गुमनाम पत्र के सहारे हिस्ट्रीशीट फाड़े जाने के लिए एक सिपाही को लपेटने की तैयारी की गई थी, लेकिन यह कोशिश भी पूरी न हो सकी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने 13 जनवरी को पुलिस अधिकारियों को जांच रिपोर्ट के साथ बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed