फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   die due to current, ruskus

करंट से मौत पर बवाल

Fri, 18 Sep 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा। Updated Fri, 18 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
die due to current, ruskus
एत्माद्दौला के प्रकाश नगर और ताजगंज के गांव करवना नगला तल्फी में गुरुवार को करंट लगने से एक-एक युवक की मौत हो जाने पर दोनों जगह जमकर बवाल हुआ। प्रकाशनगर के लोगों ने नुनिहाई तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया। 45 मिनट के जाम के बाद पुलिस ने लाठी चलाकर लोगों को खदेड़ा। चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। उधर, करवना नगला तल्फी के लोगों ने ताज व्यू तिराहे पर टोरंट दफ्तर के सामने जाम लगाया। दफ्तर पर पथराव भी किया। यहां मामला शांत कराने में पुलिस को एक घंटा लग गया।
विज्ञापन

नुनिहाई स्थित प्रकाश नगर में पिछले एक महीने से अंडर ग्राउंड केबल डालने का काम चल रहा है। महेश चंद का बेटा विपिन कुमार (32) गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे घर के बाहर अखबार पढ़ रहा था। अचानक उसको केबल से करंट लग गया। आसपास के लोग उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां विपिन को मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने नुनिहाई तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। क्षेत्रीय पार्षद संजय बघेल ने आरोप लगाया कि हादसा टोरंट की लापरवाही से हुआ है। गुस्साए लोगों ने जाम के दौरान वाहन चालकों से अभद्रता की। दुकानों को भी जबरन बंद कराने लगे। सूचना पर सीओ छत्ता बीएस त्यागी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने टोरंट पावर अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस ने बल प्रयोग करके जाम खुलवाने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके लोगों को खदेड़ा। चार लोग हिरासत में ले लिए और जाम खुलवाया। सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया कि जाम और पथराव के मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टोरंट पॉवर के पीआरओ रजनीश पाठक ने बताया कि यह दुखद हादसा घर के केबल से करंट लगने से हुआ है। इसमें टोरंट की किसी भी तरह की लापरवाही नहीं है।
वहीं ताजगंज के गांव करवना नगला तल्फी निवासी रामदत्त का बेटा अजय गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से चारा लेने के लिए खेत पर जाने को निकला था। वहां टूटे पड़े तार की चपेट में आकर करंट लग गया। ग्रामीणों ने अजय को फतेहाबाद रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय के परिवारीजनों ने बताया कि तीन दिन पहले विद्युत लाइन का तार टूटकर खेतों में गिर पड़ा था। कई बार टोरंट कार्यालय में तार टूटने और हादसा होने की आशंका जताकर शिकायत की गई थी। इसके बाद भी तार को ठीक नहीं किया गया था।
हादसे पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शाम साढ़े चार बजे सैकड़ों लोग फतेहाबाद रोड पर ताज व्यू के सामने स्थित टोरंट दफ्तर पर पहुंचे। मुआवजे की मांग को लेकर ताज व्यू तिराहे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर टोरंट के अधिकारी और कर्मचारी भाग खड़े हुए। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने कार्यालय में पथराव भी किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें संभाला। बसपा विधायक कालीचरन सुमन और भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल भी मौके पर पहुंच गए। वे अजय के परिवार को मुआवजा देने और टोरंट अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। बवाल बढ़ने पर एसडीएम सदर, सीओ सदर सर्किल की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दिया जाएगा। इसके बाद जाम खोल दिया गया।

कटिया से हुआ हादसा : टोरंट
टोरंट पॉवर के पीआरओ रजनीश पाठक का कहना है कि करवना नगला तल्फी में अवैध विद्युत कनेक्शन (कटिया) के चलते हादसा हुआ है। यह बहुत ही दुखद है। इसमें टोरंट पॉवर की कोई गलती नहीं। टोरंट सभी जगह अंडरग्राउंड केबल बिछा रही है, ताकि इस तरह के हादसे न हों। लोगों को समझना चाहिए कि कटिया का इस्तेमाल बहुत खतरनाक है। उन्हें अंडरग्राउंड केबल डाले जाने में सहयोग करना चाहिए।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed