{"_id":"577eb0b84f1c1b93477fb349","slug":"delhi-gurdwara-committee-will-also-examine-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी भी करेगी दो करोड़ के घपले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी भी करेगी दो करोड़ के घपले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक क्लोनिंग के जरिए किए गए दो करोड़ की घपले की जांच के लिए दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी अपने स्तर से जांच करेगी। आगरा से सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कमेटी से मिलने राजधानी पहुंचा था। कमेटी ने मामला गंभीरता से लिया। जल्द ही जांच कमेटी आगरा आकर पड़ताल करेगी। चेक क्लोनिंग की एफआईआर में नामजद गुरुद्वारा माईथान के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।
आगरा से गए प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र पाल सिंह टिम्मा, त्रिलोक सिंह ओबेराय, बंटी ग्रोवर, हरविंदर सिंह सेतिया, बबलू अर्शी, इंद्रजीत सिंह शामिल रहे। इन्होंने दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार मनजीत सिंह, महासचिव मनजिंदर सिंह सारसा, पूर्व विधायक हरमीत सिंह और कुलदीप सिंह भोगाल से मुलाकात की।
बंटी ग्रोवर ने बताया कि कमेटी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है। कमेटी ने कहा कि वे जल्द ही जांच के लिए आगरा आएंगे। बंटी ग्रोवर के मुताबिक, समाज के ऐसे मामलों में हस्तक्षेप का अधिकार दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अलावा दरबार साहिब को है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस इस मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए एनआरआई तैमूर के जर्मनी से आगरा आने का इंतजार कर रही है। उन्होंने 15 जुलाई को आने के लिए कहा है। बता दें, उनके खाते से ही चेक क्लोनिंग के लिए जरिए दो करोड़ रुपये निकाले गए। चेक गुरुद्वारा माईथान के खाते में जमा कराकर रकम निकाली गई थी।
सदर में मीटिंग आज
आगरा। इसी मामले में आज सदर गुरुद्वारा में शाम चार बजे मीटिंग बुलाई गई है। इसमें पूरे प्रकरण पर चर्चा होगी। कई लोग केस के संबंध में साक्ष्य मुहैया करा सकते हैं। इसके बाद डीएम और एसएसपी को ज्ञापन दिया जा सकता है।