{"_id":"596489084f1c1b5a478b47fa","slug":"delhi-girl-caught-eve-teaser-in-agra-college-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस देखकर दिल्ली की छात्रा पर कर बैठा कमेंट, मर्दानी ने ऐसे सिखाया सबक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रेस देखकर दिल्ली की छात्रा पर कर बैठा कमेंट, मर्दानी ने ऐसे सिखाया सबक
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कालेज आगरा में प्रवेश फार्म खरीदने के लिए दिल्ली से आई एक छात्रा के ऊपर कैंपस में एक छात्र ने टिप्पणी कर दी। यह टिप्पणी दरअसल छात्रा के पहनावे को लेकर की गई। छात्रा ने जैसे ही अपने ऊपर कमेंट सुना तो वह मर्दानी बन गई। इसके बाद उसने जो मनचले छात्र की हालत की तो फिर वह माफी ही मांगता नजर आया।
बता दें कि आगरा कालेज में इस समय स्नातक कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इस पर दिल्ली की रहने वाली एक छात्रा प्रवेश के लिए फार्म खरीदने आई थी। छात्रा जैसे ही कालेज के मैन कैंपस में घुसी तो वहां कई लड़के मौजूद थे। सभी छात्रा को घूरने लगे। इनमें से एक ने उसके पहनावे को लेकर कमेंट कर दिया।
उस मनचले छात्र के शब्द जैसे ही छात्रा के कान में पड़े तो उसने तुरंत उस छात्र को पकड़ लिया और सबके सामने हंगामा शुरु कर दिया। देखते ही देखते कैंपस में हल्ला मच गया और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। यह देखकर छात्र गिड़गिड़ाने लगा। इसके बाद छात्रा उस छात्र को पकड़कर कालेज प्राचार्य के कक्ष में ले गई।
विज्ञापन
यहां प्राचार्य डा. एके गुप्ता ने पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद छात्र माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगा। इसके पर छात्रा की सहमति के बाद प्राचार्य ने छात्र को दोबारा और किसी के साथ ऐसा व्यवहार न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। कालेज के मीडिया प्रभारी डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि छात्र की टिप्पणी करने पर छात्रा भड़क गई थी, माफी के बाद उसे छोड़ दिया गया है।