फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death of the girl child in accident

हादसे में बालिका की मौत पर हंगामा, जाम

Sat, 03 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
death of the girl child in accident
राजपुर चुंगी में स्कूल कैब की चपेट में आई बालिका - फोटो : अमर उजाला
 राजपुर चुंगी में शुक्रवार दोपहर को स्कूल कैब की चपेट में आने से 10 साल की बालिका की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। मुआवजे की भी मांग की। इस दौरान वाहन चालकों ने निकलने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता कर दी। कुछ वाहनों में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। कई थानों की पुलिस के साथ अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को हटाया। एक घंटे बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन


राजपुर चुंगी स्थित हरीनगर निवासी आलम पान-मसाला की ठेल लगाता है। उसकी 10 साल की बेटी इनशा शुक्रवार दोपहर को बाजार से सामान लेकर घर से लौट रही थी। तभी तेज गति से आती सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल की कैब की चपेट में आ गई। लोगों ने पीछा कर कैैब को रोका और चालक को जमकर धुन डाला। 
विज्ञापन


इनशा की मौत की जानकारी पर परिवारीजन आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। बाद में शव को राजपुर चुंगी चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। लोगों ने वाहन चालकों के साथ अभद्रता भी की। सूचना पर थाना सदर पुलिस पहुुंच गई। मृतका के परिवारीजनों ने मुआवजे की मांग की। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें। बाद में सीओ सदर असीम चौधरी, सदर, ताजगंज और रकाबगंज की फोर्स के साथ आ गए। उन्होंने एक घंटे बाद लाठियां फटकारकर जाम लगाने वालों को खदेड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed